भारतीय वायु सेना के लिए फिलहाल एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने का कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। टाटा समूह और अमेरिकी एयरोस्पेस दिग्गज लॉकहीड मार्टिन ने एफ-16 लड़ाकू विमान का संयुक्त रूप से भारत में उत्पादन करने के लिए इस साल पेरिस मोटर शो में जून में हस्ताक्षर किया था। इसके बीच यह बयान आया है। इस सौदे के तहत लॉकहीड अपने टेक्सस के फोर्टवर्थ स्थित संयंत्र को भारत शिफ्ट करेगी।
रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा, "फिलहाल भारतीय वायु सेना के लिए एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने का प्रस्ताव नहीं है। इस संबंध में भारतीय कंपनियों द्वारा किए गए समझौते का विवरण भारत सरकार के पास नहीं है।" मंत्री ने कहा, "भारतीय वायु सेना के लिए अगर भविष्य में लड़ाकू विमानों की खरीद की जाती है तो मौजूदा खरीद प्रक्रियाओं के तहत की जाएगी।"
इस सप्ताह की शुरुआत में भामरे से राज्यसभा में पूछा गया था कि क्या भारत और अमेरिका उच्चस्तरीय प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण और 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत एफ-16 लड़ाकू विमान के उत्पादन पर सहमत हुए हैं। मंत्री ने इसका नकारात्मक जवाब दिया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान