ऑनलाइन बैंकिंग के लिए एक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है, क्योंकि इसी नंबर के जरिए बैंक आपके खाते और आपकी पहचान को चिह्नित करके पैसे ट्रांसफर करने या फिर बिल पेमेंट करने की सुविधा देता है। ऑनलाइन बैंकिंग में हर ट्रांजेक्शन के लिए आपक एक मोबाइल नंबर देना होता है, ट्रांजेक्शन के दौरान इसी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी यानि कि वन टाइम पासवर्ड मिलता है। पर अगर आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर खो जाए या फिर बंद हो जाए तो आप क्या करें, यहां हम आपको बताएंगे कि अगर आपका ICICI बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बंद हो जाए तो दूसरे नंबर को ATM के जरिए कैसे रजिस्टर करें। आइए कुछ आसान स्टेप में समझते हैं।
नया मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के लिए आप नजदीक के किसी भी ICICI बैंक के एटीएम में चले जाएं। वहां एटीएम स्वाइप करें और अपना पिन दर्ज करें। ध्यान रखें आप अपना पिन गुप्त रखें और किसी को इसके बारे में मत बताएं।
पिन दर्ज करने के बाद आप भाषा का चुनाव करें और फिर दाएं तरफ नीचे मोर ऑप्शन या अन्य विकल्प पर क्लिक करें। इसी के जरिए आपको नंबर बदलने का निर्देश मिलेगा।
इस प्रक्रिया के बाद आप रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करें। ध्यान रहे इस बार नया नंबर दर्ज करें पुराना बंद हो चुका नंबर ना दर्ज करें। नंबर दर्ज करने के बाद ओके करें इसके बाद एक बार फिर वही मोबाइल नंबर दोबारा दर्ज करें।
मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको सफलतापूर्वक नंबर दर्ज होने के एक मैसेज एटीएम की स्क्रीन पर दिखेगा। इसके बाद आपको एक पर्ची भी मिलेगी। नया नंबर 2 वर्किंग डेज में रजिस्टर होगा। अगर फिर भी आपका नंबर रजिस्टर नहीं होता है तो आप इसके लिए बैंक में पूछ-ताछ कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान