भारतीय रेलवे ने एक इंटीग्रेटेड एप सारथी (Saarthi) लान्च कर दिया है। सारथी एप रेलवे से जुड़े हर सवाल का जवाब आपको देगा। सारथी यानी एक ऐसा एप जिससे आप रेल टिकट बुक करा पाएंगे। एस एप से आप पूछताक्ष कर सकते हैं और यहीं पर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। इस एप के लॉन्च के साथ ही अब आप रेलवे से जुड़ी हर तरह की बुकिंग कर पाएंगे।
इस एप की मदद से टिकट बुक करना, खाना ऑर्डर करना, टैक्सी बुक करना, कुली हायर करना, वेटिंग रुम, व्हील चेयर और IRCTC की एयर बुकिंग भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं अब आपको अलग से 182 हेल्पलाइन पर फोन करने की जरुरत नहीं है। सुरक्षा से जुड़े किसी भी विषय के लिए आप इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पहले आप जिन सामान्य शिकायतों के लिए 138 नंबर डायल करते थे, उनके लिए लिए भी आप इस एप से मदद ले सकते हैं। खास बात यह है कि इस एप के जरिए आप अनारक्षित कैटेगरी के टिकट भी बुक कर सकते हैं। आपको बता दें यह एप रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु के द्वारा लॉन्च किया गया है।
डिजिटल पहल से टिकट काउंटर पर भीड़ को कम करने के उद्देश्य से लॉन्च हुआ यह एप आप गूगल एप से या फिर प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह सारथी एप अभी सिर्फ एंड्रॉइड फोन पर उपलब्ध है बाद में इसे आईओएस और विंडोज के फोन में भी लॉन्च करने का प्लान बनाया जा रहा है। इसके अलावा आप यहां पर भी यह एप प्राप्त कर सकते हैं https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cris.ima.coms&hl=en
अभी तक रेलवे के द्वारा अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग एप लॉन्च किए गए थे। लेकिन अब इस एप की मदद से सारे काम एक ही जगह पर किए जा सकते हैं। जिन एप का काम सारथी एप में हो जाएगा वो हैं IRCTC रेल कनेक्ट, UTS इन मोबाइल, NTES, IRCTC टूरिज्म और क्लीन माई कोच।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान