आप हमेंशा ही नए बिजनेस आईडिया के बारे में खोजबीन करते रहते हैं पर क्या आपने कभी खेती को बिजनेस के नजरिए से देखने की कोशिश की है, हो सकता कि हो पर ज्यादातर मामलों में लोग खेती को अभी भी बिजनेस नहीं मानते हैं। आज हम आपको एक एक नया बिजनेस आइडिया देंगे जो कि खेती से जुड़ा हुआ होगा, इस बिजनेस आइडिया में सबसे अच्छी बात ये है कि लागत सिर्फ एक बार लगेगी और मुनाफा 3 से 5 साल तक होता रहेगा। शायद कि किसी और बिजनेस में इस तरह का मुनाफा आपने पहले कभी देखा हो। तो आइए आपको बताते हैं एलोवेरा की खेती कैसे होती है, एलोवेरा की खेती में क्या लागत आती है और एलोवेरा की खेती से कितनी कमाई कर सकते हैं।
सबसे पहले तो आप ये जान लीजिए कि आखिर एलोवेरा है क्या? एलोवेरा एक तरह का पौधा है जिसकी पत्तियों में खास तरह का द्रव रहता है जिसके तमाम फायदे हैं। एलोवेरा का रस त्वचा के लिए बहुत उपयोगी होता है इसीलिए तमाम बड़ी कंपनियां एलोवेरा के रस से जेल बनाकर बाजार में बेचती हैं। तो इस लिहाज से एलोवेरा का मार्केट बहुत बड़ा है सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी एलोवेरा के जेल की खासी डिमांड है ऐसे में एलोवेरा का बिजनेस या कहें कि खेती आपके लिए सिर्फ और सिर्फ फायदे का सौदा साबित होगी।
एलोवेरा की खेती के लिए आपको शुरुआत में 50 हजार से 1 लाख रुपए तक का निवेश करना होगा। यहां हम आपको बता दें कि एलोवेरा की के पौधे एक बार लगाए जाने के बाद 3-5 साल कर के लिए खेत में रहते हैं। इसलिए आपको सिर्फ शुरुआत में ही पैसे लगाने होंगे बाद में सिर्फ मुनाफा ही मिलेगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के मुताबिक एलोवेरा की खेती के लिए एक हेक्टेयर में प्लांटेशन का खर्च करीब 30 हजार रुपए तक आता है और मजदूरी 30-40 हजार रुपए यानि कि 60-70 हजार रुपए के शुरुआती निवेश में आप एलोवेरा की खेती कर सकते हैं।
एलोवेरा की खेती कम पानी में हो जाती है, ज्यादा पानी से पत्तियां खराब हो जाती हैं। एलोवेरा की सिंचाई के लिए ड्रिप एरिगेशन तकनीक का प्रयोग करें। एलोवेरा के पौधों को एक निश्चित दूरी पर लगाएं। ये दूरी 50 सेंटीमीटर से कम नहीं होनी चाहिए। एलोवेरा की खेती में कीटनाशक का प्रयोग कर सकते हैं साथ ही उर्वरक के लिए गोबर की खाद का प्रयोग करें।
एक बार एलोवेरा की फसल हो जाने के बाद आपको बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिल सकती है। एक किलो एलोवेरा की कीमत 5-6 रुपए पड़ती है। एक बीघे में इसके 2500 पौधे लगते हैं इस तरह है आप आराम से एक बीघे खेत से 15 से बीस हजार रुपए प्रति छमाही कमा सकते हैं।
एलोवेरा की पत्तियों को बेचने के अलावा आप एलोवेरा का जूस भी बेच सकते हैं और इसमें आपको ज्यादा आमदनी भी होगी। एलोवेरा का जूस 150-200 रुपए लीटर तक बिकता है और इसे निकालने का खर्च सिर्फ 50 रुपए तक आता है। हालांकि जूस निकालने की मशीन लगाने का खर्च ज्यादा है और इसके लिए आपको 7-8 लाख रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
More Articles
- GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान