हर किसी के पास स्मार्टफोन है और हर कोई अपने फोन के प्रति सजग रहते हैं। पर कभी-कभी अनजाने में ही आपसे से कोई चूक हो जाती है और आपका फोन या तो टूट जाता है या खराब हो जाता है। खासकर बारिश के मौसम में स्मार्टफोन को बचाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। यहां पर आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बताएंगे जिससे आप बारिश में अपना स्मार्ट फोन सुरक्षित रख सकते हैं। तो वहीं बारिश में भीग चुके फोन को खराब होने से बचाने के तरीके आपको यहां पर पता चलेंगे।
टेंपर्ड ग्लास आपके स्मार्टफोन को न सिर्फ डैमेज होने से बचाते हैं, बल्कि ये उनके भीतर पानी जाने से बचाने में भी मदद करते हैं। ज्यादातर लोग ये बात नहीं जानते हैं कि लेकिन कई टेंपर्ड ग्लास वॉटर प्रूफ भी होते हैं। लोकल टेंपर्ड ग्लास शायद ये काम न कर सके, इसलिए हमेशा कोशिश करें एक अच्छा टेंपर्ड ग्लास खरीदने की जो आपको ये सुविधा दे सके।
मोबाइल फोन को भीगने से बचाने के लिए बारिश में सिलिका पाउच का इस्तेमाल करना सबसे सस्ता पड़ता है। ज्यादातर पाउच जिप लॉक फैसिलिटी के साथ आते हैं। इससे आपका फोन न सिर्फ भीगने से बचता है बल्कि उसे नमी से भी बचाता है। सिलिका पाउच में रखकर फोन को यूज करना भी आसान होता है।
वाटर प्रूफ केस मोबाइल के ऐसे कवर होते हैं, जिनको फोन पर लगाकर आप न सिर्फ अपने स्मार्टफोन को अच्छे से यूज कर पाएंगे, बल्कि उसे भीगने से भी बचा पाएंगे। इन्हें स्मार्टफोन की साइज के अनुसार ही तैयार किया जाता है। इसलिए न आपके मोबाइल फोन का लुक बिगड़ता है और इसके साथ ही पानी धूल और अन्य चीजों से आपका स्मार्टफोन सुरक्षित रहाता है।
अगर आप बताए गए किसी भी विकल्प का यूज नहीं करना चाहते, तो वाटर प्रूफ स्मार्ट फोन खरीदना आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। सैमसंग, सोनी समेत कई मोबाइल मॅन्यूफैक्चर्स वाटर प्रूफ मोबाइल फोन भी प्रदान करते हैं। इन फोन पर आप अगर पाउच या केस न भी चढ़ाएं तो भी ये पानी से सुरक्षित रहेंगे।
अमेजन समेत कई ऑनलाइन पोर्टल पर आपको वेट सेल फोन इमरजेंसी किट मिल जाती है। इसे लेने का फायदा यह है कि जब कभी आपका स्मार्टफोन पानी में गिर जाए या भीग जाए तो आप इस किट के जरिए उसे सेकंडों में सुखा सकते हैं। इससे मोबाइल के खराब होने की आशंका न के बराबर रहती है।
- जैसे ही आपका फोन पानी में भीग जाए तो सबसे पहले उसे जल्दी से स्विच ऑफ कर दीजिए। जितना जल्दी आप स्विच ऑफ करेंगे उतना जल्दी फोन के खराब होने के चांस कम होंगे।
- इसके बाद स्मार्टफोन से सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड और बैटरी को भी निकाल लें।
- सूखे काटन के कपड़े या फिर टिशू पेपर से फोन को अच्छे से साफ करें। ताकि उस पर लगे पानी को अच्छे से हटाया जा सके।
- ऐसा करने से फोन के खराब होने की आशंका थोड़ी कम हो जाती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान