अब EPF क्लेम करना और भी आसान हो गया है। कई तरह के फॉर्म, ऑफिस के चक्कर और महीनों का इंतजार अब खत्म हो गया है। अब आप घर बैठे पीएफ क्लेम कर सकते हैं। EPFO ने 4 करोड़ से अधिक EPF पेंशन धारकों को ऑनलाइन पीएफ क्लेम करने की सुविधा दी है जिससे आप बिन कहीं गए अपना पीएफ क्लेम कर सकते हैं और पीएफ का पैसा आपके बताए गए अकाउंट में 5 दिन के अंदर आ जाएगा।
ईपीएफ क्लेम करने के लिए आपको http://epfindia.gov.in/site_en/ पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपके सामने ईपीएफओ की वेबसाइट खुल जाएगी। यहां आपको ऑनलाइन क्लेम का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा, जिसके बाद यूएएन पोर्टल खुल जाएगा।
यूएएन पोर्टल पर आपको ऑनलाइन सर्विसेस के विकल्प पर क्लिक करना होगा जहां आपको फॉर्म 31, 19 और फॉर्म 10C क्लेम करने का विकल्प मिलेगा। यहां क्लिक करने के बाद आप फॉर्म भर कर सबमिट कर दीजिए।
यदि आप फॉर्म नहीं सबमिट कर पा रहे हैं तो सबसे पहले अपनी KYC पूर्ण करें। बिना KYC पूरा किए आप ऑनलाइन EPF क्लेम नहीं कर सकते हैं। KYC पूर्ण करने के लिए आपको मैनेज नाम के विकल्प पर क्लिक करना होगा जहां आपको KYC का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करके अपना KYC पूरा करना होगा।
पूरी प्रक्रिया के बाद आपको अपना एकाउंट नंबर देना होगा। मोबाइल नंबर देना होगा साथ ही आधार नंबर, यूएएन नंबर और पैन नंबर आदि भी दर्ज करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको अगले कुछ दिनों में पैसा मिल जाएगा। इसके लिए आप क्लेम स्टेस भी चेक कर सकते हैं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित