आमतौर पर लोग पैन कार्ड बनवाने के लिए किसी एजेंट का सहारा लेते थे। जो 300 से 500 रुपए तक में महीने भर के अंदर लोगों को पैनकार्ड बनवाकर दे देता था, लेकिन अब ऐसे एंजेंट्स के दिन गए। केंद्र की मोदी सरकार ने अब लोगों के लिए डिजिटल माध्यम के जरिए पैन कार्ड बनवाने की झंझट को खत्म कर दिया है। पहले जहां पैन कार्ड बनने में महीने भर लगते थे वहीं अब पैन कार्ड बस कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा और 24 से 48 घंटे के अंदर आपके हाथों में होगा। आगे पढ़ें कैसे मिल जाएगा आपको मिनटों पैन कार्ड-
ऑन लाइन आवेदन के लिए आपको https://tin.tin.nsdl.com/pan/newpanforeign.html
वेबसाइट पर जाना होगा। जहां आपको एक ऑनलाइन फॉर्म मिलेगा। ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई जानकारियां भरने के बाद आपको फॉर्म के साथ संबंधित डाक्यूमेंट की स्कैन कॉपी जिसमें आधार कार्ड, हाईस्कूल का सर्टिफिकेट आदि अपलोड करना होगा। ये काम कुछ ही मिनटों का है। फॉर्म सबमिट होने के बाद आपके दिए गए मोबाइल पर फॉर्म सबमिट होने की सूचना आ जाएगी।
सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के साथ आयकर विभाग एक ऐसा मोबाइल APP बना रहा है जिसके जरिए टैक्सपेयर इनकम टैक्स का भुगतान कर सकेंगे साथ ही पैन के लिए आवेदन भी स्मार्टफोन से ही किया जा सकेगा। इसके साथ ही विभाग E-KYC के आधार पर आवेदक को PAN कुछ ही मिनटों में जारी करने की एक परियोजना पर काम कर रहा है। इससे लोगों के लिए स्थायी खाता संख्या (PAN) हासिल करना आसान होगा और ज्यादा से ज्यादा लोग टैक्स दायरे में आएंगे।
अधिकारियों ने बताया कि APP की अवधारणा शुरुआती चरण में है। वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद प्रायोगिक परियोजना शुरू की जाएगी। इस APP के जरिए टैक्स का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा, PAN के लिए आवेदन किया जा सकेगा और टैक्स रिटर्न को देखा जा सकेगा। आगे पढ़ें कैसा है नया पैनकार्ड।
आपको बता दें कि अब जो पैनकार्ड जारी होंगे वह पहले के पैन कार्ड से अलग होंगे। डिजिटल ट्रांजेक्शन और बैंकिंग को और मजबूत करने के लिए अब सरकार पैनकार्ड में नए सुरक्षा फीचर जोड़ रही है। सरकार ने नए डिजाइन वाला पैन कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। इसमें अतिरिक्त सुरक्षा खूबियां जोड़ी गई हैं, जिससे इससे किसी तरीके से छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी।
नए पैनकार्ड में डिटेल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखी है। आयकर विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नए डिजायन वाले इन पैन कार्ड को एनएसडीएल और यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज लि. ने छापा है। इसका वितरण एक जनवरी से शुरू हो गया है। ये कार्ड नए आवेदकों को जारी किए जा रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कि नए पैनकार्ड का वितरण एक जनवरी से शुरू हो गया है। लेकिन यह सिर्फ नए आवेदकों के लिए है। सरकार ने इस कार्ड में नया फीचर क्विक रेस्पॉन्स (क्यूआर) कोड जोड़ा है, जिससे सत्यापन की प्रक्रिया में मदद मिलेगी। सरकार के अनुमान के अनुसार देशभर में हर साल ढाई करोड़ लोग पैनकार्ड के लिए आवेदन करते हैं।
आयकर विभाग अब तक 25 करोड़ पैन कार्ड जारी कर चुका है। इनकम टैक्स विभाग ने बैंकिंग ट्रांजैक्शन संबंधित एक सूची तैयार की है जिसके लिए परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) का प्रयोग अनिवार्य है।
आधार के जरिए E-KYC से PAN आवेदक से जुड़ी जानकारी का सत्यापन तेजी से संभव होगा। अब तक 111 करोड़ से अधिक आधार कार्ड जारी किए गए हैं। वहीं देश भर में इस समय 25 करोड़ से अधिक PAN कार्डधारक हैं। हर साल देश भर से 2.5 करोड़ लोग PAN के लिए आवेदन करते हैं।
यदि आपको बैंक में 50,000 रुपए तक की रकम नगद जमा करनी है तो आपको पैन कार्ड का विवरण देना होगा। यह प्रक्रिया तमाम बैंकों में लागू हो चुकी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान