आधार कार्ड का बैंकिंग समेत तमाम वित्तीय क्षेत्रों में प्रयोग किया जाता है ऐसे में आधार कार्ड की उपयोगिता बढ़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि आधार कार्ड के खो जाने पर उसे तुरंत बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। हम आपको यहां कुछ आसान तरीके बताएंगे जिससे आप अपना आधार कार्ड दोबार बनवा सकें।
अगर आपके पास आधार कार्ड है तो आपको अपने आधार कार्ड की पूरी डिटेल कहीं सुरक्षित लिख लेनी चाहिए। आधार कार्ड का एनरोलमेंट नंबर, आधार कार्ड पर अंकित नंबर आदि। बेहतर होगा कि आप अपने आधार कार्ड की फोटो खींच कर रख लें और ये फोटो किसी सुरक्षित ड्राइव में रखें जिससे कोई इसका गलता फायदा ना उठा सके।
सबसे पहले आप UIDAI की वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं जहां आपको सलेक्ट का विकल्प मिलेगा। आपको सलेक्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा जिसके बाद रेसीडेंट पोर्टल पर क्लिक करना होगा फिर आपको दो और विकल्प मिलेंगे EID और UID अगर आपके आधार कार्ड की स्लिप गायब हो गयी है तो EID पर क्लिक करें आर यदि आधार कार्ड खो गया है तो UID पर क्लिक करें।
UID/EID पर क्लिक करने के बाद आपको अपना नाम, एनरॉलमेंट के वक्त दिया गया मोबाइल नंबर/ई-मेल आईडी टाइप करना होगा फिर स्क्रीन पर दिए गए चार अंकों के सुरक्षा कोड को दूसरे बॉक्स में वैसा ही टाइप करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। फिर ओटीपी पिन टाइप करने के बाद आपको यूआईडी नंबर मिलेगा जिसके जरिए आप अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आपको अपने आधार कार्ड का स्टेटस जानना हो तो आपको https://uidai.gov.in/ या https://resident.uidai.gov.in/check-aadhaar-status लिंक पर क्लिक करना होगा । यहां से आप अपने आधार कार्ड का स्टेटस जान सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान