टीचिंग को सबसे अच्छी नौकरियों में से एक माना जाता है। हर किसी के जीवन में शिक्षक एक महान व्यक्ति होता है जो उसमें ज्ञान की नींव रखता है और हर पर बड़ा प्रभाव छोड़ता है। अगर आप भी टीचर हैं और आप टीचिंग के अलावा भी कुछ साइड बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको आज इस आर्टिकल के माध्यम से शिक्षकों के लिए पार्ट टाइम नौकरियों को बता रहे हैं जो उनके लिए काफी बेहतर हो सकती हैं।
शिक्षक चाहें तो बैच लगाकर पढ़ा सकते हैं या फिर बच्चों को होम ट्यूशन दे सकते हैं। इससे अच्छी-खासी आमदनी हो जाती है। इसके लिए शिक्षक अपने विषय को ही अपनी ढाल बनाएं और उसी विषय की ट्यूशन दें। ट्यूशन देने के लिए आप दो से चार घंटे बड़ी ही आसानी से निकाल सकते हैं।
जो शिक्षक काफी पढ़े-लिखे हों, वो साइड वर्क के तौर पर बड़े क्लास जैसे- बी.ए. बी.कॉम आदि की कॉपियों को जांच सकते हैं। इससे उन्हें प्रति कॉपी के अंकन के हिसाब से रूपए मिलते हैं। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों को भी जांचकर पैसे कमाएं जा सकते हैं। आजकल प्राइवेट और गर्वमेंट सभी स्कूलों और कॉलेजों में कॉपियां जांचने के लिए शिक्षकों की आवश्यकता पड़ती रहती है।
इन दिनों समर कैम्प की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। कई शिक्षक अपनी जिम्मेदारी पर समर कैम्प का अच्छी तरह आयोजन करवाते हैं और उसके लिए बच्चों से फीस लेते हैं। इस तरह, यह आय में भी बढ़ोत्तरी करता है और पैर्टन जॉब से हटकर काम भी हो जाता है। वैसे तो समर कैंप सिर्फ समर के सीजन में ही होता है लेकिन यह पूरे दो महीने तक अलग-अलग स्कूलों में चलता रहता है जिस आप पार्ट टाइम काम के रुप में कर सकते हैं।
हर किसी के जीवन में सॉफ्ट स्किल एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। अच्छी नौकरी पाने के लिए, सिर्फ मार्क्स ही नहीं बल्कि पर्सनालिटी भी चाहिए होती है, ऐसे में सॉफ्ट स्किल के अंर्तगत बातचीत, सही से उत्तर देने का ढंग, साक्षात्कार देने का तरीका आदि सिखाया जाता है।
मान लीजिए आप एक टीचर हैं और आप र्स्पोट्स में भी आपको काफी अच्छी रुचि है तो आप बच्चों को र्स्पोट्स की भी ट्रेनिंग दे सकते हैं। इसके लिए दूसरे शौक जैसे कि संगीत, गायन, वादन की क्लास आप अलग से अपने घर पर ही दे सकते हैं।
आजकल हर कोई योगा से अवगत है लेकिन ज्यादातर लोगों को योगा के सारे आसन नहीं आते हैं। ऐसे में लोग अपने आस-पास योगा टीचर की तलाश करते हैं। अगर आप योगा का ज्ञान रखते हैं और आपको फिजिकल एक्टिवटी में रुचि है तो आप एक योगा टीचर भी बन सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान