अगर आप सोचते हैं कि म्‍यूचुअल फंड्स आपके पैसे को फ्री में मैनेज करता है तो आप यह बिल्‍कुल गलत सोचते हैं। हर प्रकार की सर्विसेज में खर्चे होते हैं और यह बात म्‍यूचुअल फंड की सर्विस में भी लागू होती है।

Advertisement

म्‍युचुअल फंड इंडस्‍ट्री में व्‍यय अनुपात क्‍या है?
ऐसे कई शुल्‍क हैं जो म्‍यूचुअल फंड होते हैं और ये शुल्‍क निवेशकों को भेजे जाते हैं। उदाहरण के लिए फंड को मैनेज करने का शुल्‍क, वह कमीशन जो एजेंट को दिया जाता है, रजिस्‍ट्रार की फीस इसके अलावा म्‍यूचुअल फंड को बेचने और प्रमोशन में कई प्रकार के शुल्‍क लगते हैं।

Advertisement

अगर आप किसी बहुत अच्‍छी से स्‍कीम को खरीदना चाहते हैं तो आप आसानी से व्‍यय अनुपात देख सकते हैं। उदाहरण के लिए क्‍वांटम म्‍यूचुअल फंड की छवि कम व्‍यय पर ही बहुत अच्‍छी बन चुकी है। लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड - डायरेक्ट प्लान का खर्च अनुपात सिर्फ 1.25 प्रतिशत है। इसका क्या मतलब यह है कि इस योजना के तहत निवेश किए गए हर 100 रुपये के लिए निवेशक को केवल 1.25 रुपये खर्च करने होंगे। ज्‍यादातर फंड्स के मुकाबले यह बहुत कम है इसे हम झुठला नहीं सकते हैं, यह बहुत आसानी से 2 रुपये से अधिक तक जा सकता है।

Advertisement

हम ऐसा नहीं कह रहे हैं कि म्‍यूचुअल फंड ही एक ऐसी चीज है जिसे निवेशक को देखना चाहिए, लेकिन म्‍यूचुअल फंड के प्रवेश, निकास और ट्रैक रिकार्ड को ध्‍यान में रखना चाहिए।