नेट बैंकिंग एचडीएफसी बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सेवा है। नेट बैंकिंग के जरिये आप अपने घर पर बैठे-बैठे ही अपने सारे काम कर सकते हैं। चाहे फिर वो पैसे का लेन-देन हो या फिर ऑनलाइन शॉपिंग करना हो। आप इसे अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इंटरनेट के जरिए आप अपने खाते का मैनेजमेंट सुविधाजनक रुप से कर सकते हैं।
- अपने खाते से संबंधित हर चीज की पल-पल की जानकारी रख सकते हैं।
- चाहे आप गांव में हों या किसी शहर में हर जगह से आप इस तक पहुंच सकते हैं।
- कतार में खड़े होने की जरुरत नहीं होती और न ही प्रतीक्षा करने की आवश्यकता।
एचडीएफसी बैंक में नेट बैंकिंग करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है। गूगल में एचडीएफसी बैंक डालकर उसकी वेबसाइट https://netbanking.hdfcbank.com/netbanking/ पर जाकर अपना कस्टमर आईडी और आईपिन (नेट बैंकिंग पासवर्ड) डालकर लॉगिन करें। आपकी कस्टमर आईडी की जानकारी आपके अकाउंट स्टेटमेंट/ अकाउंट वेलकम लेटर में दी गई रहती है। अगर आपके पास आईपिन नहीं है तो आप इसे ऑनलाइन रीजनरेट कर सकते हैं।
मोबाइल नेट बैंकिंग के लिए कुछ ज्यादा अलग नहीं करना है बस सबसे पहले आप गूगल से या फिर प्ले स्टोर से एचडीएफसी का एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। उसके बाद अपना कस्टमर आईडी और आईपिन (नेट बैंकिंग पासवर्ड) डालकर लॉगिन करें। बांकी की प्रक्रिया वैसी ही है जैसे उपर बताया गया है।
अगर आप HDFC के 5 साल पुराने ग्राहक हैं और आप अपने खाते का स्टेटमेंट देखना और डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने फोन या कम्प्यूटर में अपनी पसंद का फॉर्मेट डाउनलोड करना होगा। जैसे कि पीडीएफ फॉर्मेट, एक्सेल और टेक्स्ट फॉर्मेट आदि। साथ ही 5 साल के स्टेटमेंट की जानकारी इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से जानने के लिए रिक्वेस्ट अकाउंट स्टेटमेंट आप्शन पर क्लिक करना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान