निवेश ही एक मात्र तरीका है जिसके जरिए आप बैंक से मिलने वाली ब्याज दर को पीछे छोड़ सकते हैं और ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए या तो आपको छोटी बचत योजनाएं अपनानी पड़ेंगी या फिर कंपनी फिक्स डिपॉजिट के जरिए मुनाफा कमाना होगा। फिर भी ये धारणा है कि कंपनी फिक्स डिपॉजिट को सुरक्षित नहीं माना जाता है। वहीं छोटी बचत योजनाओं को सरकार की तरफ से प्रोत्साहन दिया जाता है। यहां हम आपको बचत की 6 योजनाओं के बारे में बताएंगे जिन्हें अपना कर आप बड़ी बचत कर सकते हैं।
पीपीएफ बचत योजना बैंक डिपॉजिट बचत योजना से बेहतर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक तरफ आपको बैंक डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स देना होता है जबकि कर्मचारी भविष्य निधि पर मिलने वाला ब्याज कर मुक्त होता है। वहीं दूसरी तरफ बैंक आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर देता है जबकि पीपीएफ पर आपको 8.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है और वो भी टैक्स फ्री है। कर्मचारी भविष्य निधि पर आयकर अधिनियम 80C के तहत टैक्स में छूट मिलती है, जबकि बैक की जमा राशि पर कोई टैक्स की कोई छूट नहीं मिलती है।
डाक विभाग की कई बचत योजनाओं की तरह ये योजना भी बैंक की ब्याज दर को मात देती है। जहां तमाम राष्ट्रीय बैंक 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देते हैं वहीं राष्ट्रीय बचत पत्र में 8.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। इस योजना में भी आयकर अधिनियम 80C के तहत टैक्स में छूट दी जाती है।
8.6 प्रतिशत की ब्याज दर किसी को भी लुभाने के लिए काफी है। सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (वरिष्ठ नागरिक बचत योजना) में निवेशक को 8.6 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। अन्य बचत योजनाओं की तरह ये योजना भी आयकर अधिनियम 80C के तहत कर मुक्त है।
ये बचत योजना भी डाक घर द्वारा प्रदत्त बचत योजनाओं में से एक है। इस बचत योजना के जरिए 7.8 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है।
डाकघर की तमाम बचत योजनाओं की तरह ये बचत योजना भी है लेकिन इसे ज्यादा प्रभावी नहीं माना जाता है। सच कहा जाए तो डाक घर में भी इस बचत योजना का जिक्र सबसे अंत में करते हैं, इस बचत योजना में ना तो टैक्ट में छूट है और ना ही लुभावनी ब्याज दरें। हां इस योजना में एक सबसे अच्छी बात ये है कि इसके जरिए आप अपना पैसा 110 महीने (9 साल 2 महीने) में दो गुना कर सकते हैं।
कोई भी बैंक आपको जमा राशि पर 8.6 प्रतिशत की ब्याज दर नहीं देगा, सिवाय कंपनी फिक्स डिपॉजिट के। तो अगर आपकी बेटी है तो केंद्र सरकार की एक शानदार स्कीम है जिसके जरिए आप बड़ी बचत का लाभ उठा सकते हैं। ये टैक्स फ्री योजना है और आयकर अधिनियम 80C के तहत आयकर में छूट मिलती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान