वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) एक पता है जो कि उन उपभोक्ताओं को दिया जाता है जो कि UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। वीपीए का इस्तेमाल फंड ट्रांसफर के लिए किया जाता है। इसमें पैसे ट्रांसफर करने के लिए आपको बैंक अकांउट नंबर, IFSC आदि जानकारी की जरुरत नहीं होती है क्योंकि वर्चुअल पेमेंट एड्रेस बैंक अकाउंट डिटेल को बदल देता है।
अपने स्मार्ट फोन में प्ले स्टोर से यूपीआई मोबाइल अप्लीकेशन डाउनलोड करिये और वीपीए बनाईये। वीपेए एक आर्थिक पते के रुप में कार्य करेगा। यूपीआई नेट बैकिंग के द्वारा पैसे ट्रांजेक्शन करने के लिए आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता नहीं होगी। जिस तरह से मेल आईडी काम करती है ठीक उसी तरह से वीपेए से उपलब्धता की जांच कर सकते हैं। अगर दिया गया पता उपलब्ध है तो आगे बढ़ जाइये नहीं तो दूसरे पते पर ट्राई करिये ।
एक बार वीपीए बन जाए तो आप अपने बैंक अकाउंट को वीपीए से लिंक कर सकते हैं MIPN के द्वारा। इसमें यह भी संभव है कि आप वीपीए से कई सारे बैंक अकाउंट को लिंक कर सकते हैं।
यूपीआई से पैसे भेजने के लिए आपको वीपीए रिसीवर का इस्तेमाल करना होगा। यूपीआई-सक्षम बैंक ऐप में लॉगिन करें और पैसे भेजना चुनें और इसके बाद यूपीआई विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद वर्चुअल पेमेंट एड्रेस पर भुगतान करें आप्शन पर क्लिक करें। रिसीव करने वाले की वर्चुअल आईडी को डालें और वह अमाउंट डालें जो आपको भेजना है और साथ ही उस अकाउंट को सलेक्ट करिये जहां पर आपको पैसे ट्रांसफर करना है। उसके बाद मोबाइल के स्क्रीन पर कंफर्म लिखा हुआ आएगा उसके बाद उसमें सबमिट पर क्लिक करने पर आपका पेमेंट हो जाएगा।
एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करने के लिए जब हम यूपीआई के प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हैं तो उसमें कोई फीस या चार्ज नहीं लगता है।
वीपीए और यूपीआई का इस्तेमाल करने वाला लेन-देन कैप 100,000 रुपये है। यह यूपीआई दिशा निर्देशों के अधीन है। यूपीआई गाइडलाइन के हिसाब से यह समय-समय पर बदल भी सकता है। कुछ बैंक मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से किए गए अतिरिक्त लेनदेन के आधार पर प्रतिदिन की सीमा निर्धारित कर सकते हैं
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग