UAN पासबुक से हमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और बैलेंस की जानकारी मिलती है। आपने अभी तक कितना कंट्रीब्यूशन किया है यह भी इस पासबुक से पता चल जाएगा। यूएएन पोर्टल में लॉगिन करने के बाद सभी EPF मेंबर यूएएन डैशबोर्ड से ईपीएफ पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं। अपनी यूएएन पासबुक की जानकारी के लिए आपको सबसे पहले एक बार ईपीएफओ की साइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
यूएएन पासबुक से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के साथ-साथ बैलेंस की जानकारी तो मिलती ही है, इसके अलावा यहां पर इन चीजों की भी जानकारी मिलती है-
- पीएफ मेंबर आईडी
- पर्सनल डिटेल
- ज्वाइन करने की तारीख
- स्थापना कोड
- पीएफ ऑफिस
- ईपीएफ ट्रांसफर डिटेल
- ईपीएफ खाते में कर्मचारी योगदान का शेष
- ईपीएफ खाते में नियोक्ता योगदान का शेष
- ईपीएफ का टोटल बैलेंस
- हर महीने का योगदान
- ईपीएफ खाते में नियोक्ता योगदान
- ईपीएफ खाते में कर्मचारी योगदान
- पेंशन कंट्रीब्यूशन
यूएएन पासबुक में आपकी इस्टेबलिशमेंट आइडी और पीएफ मेंबर आइडी दी गई होती है। इससे आप कभी भी पीएफ मेंबर आईडी के बारे में जान सकते हैं और देख सकते हैं।
यूएएन पासबुक सामान्य रुप से बैंक पासबुक की ही तरह काम करती है। आप हर महीने की एंट्री और विदड्रॉल दोनो देख सकते हैं। पासबुक की हर लाइन हर महीने की ईपीएफ खाते में नियोक्ता योगदान और ईपीएफ खाते में कर्मचारी योगदान साथ ही पेंशन कंट्रीब्यूशन देखने को मिलता है। आप इस पासबुक से अपने सारे जमा और निकासी योगदान देख सकते हैं।
नियोक्ता का हिस्सा कर्मचारी शेयर से कम होगा क्योंकि कंपनी के हिस्से का एक हिस्सा पेंशन खाते के लिए उपयोग किया जाता है। योगदान की राशि तब तक नहीं बदलती जब तक कि आपके मूल वेतन में कोई बदलाव न हो। यूएएन पासबुक आपके पेंशन योगदान को बताता है। अपनी पेंशन राशि की बचत के लिए आपको कुल राशि की भी जांच कर लेनी चाहिए। यह यूएएन पासबुक के आखिरी में दिया होता है। अगर आपको ईपीएफ अकाउंट बैलेंस की जानकारी है तो आपको इससे रिटारमेंट के वक्त मदद मिलेगी।
अपने नियोक्ता की गतिविधियों को आप देख भी सकते हैं। ईपीएफ पासबुक यह दिखाती है कि आपका नियोक्ता उचित समय पर अपना योगदान कर रहा है और नहीं। बहुत सारी ऐसी कंपनियां हैं जो कि समय पर पीएफ कंट्रीब्यूशन नहीं करती हैं।
आप पासबुक में देख सकते हैं अगर कोई पर्सनल जानकारी गलत डाली गई होगी तो। ज्यादातर कर्मचारी के नौकरी छोड़ने के बाद किसी भी जानकारी में बदलाव करना थोड़ा मुश्किल होता है।
पढ़ाई के लिए शादी के लिए और किसी अन्य कारणों से आप अपने ईपीएफ से पैसे निकाल सकते हैं। पीएफ बैलेंस आंशिक ईपीएफ निकासी पात्रता जानने के लिए आवश्यक है और यूएएन पासबुक इस के लिए आपकी सहायता करेगा।
इस पासबुक के द्वारा आप यह भी जान सकते हैं कि आपके पीएफ बैलेंस में ब्याज दर आ रही है कि नहीं। ईपीएफ पासबुक आप नौकरी छोड़ने के बाद भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ये लेख आपको कैसा लगा इसके बारे में हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही बिजनेस, पर्सनल फिनांस और शेयर बाजार की खबरों से हर पल अपडेट रहने के लिए हमें फॉलो करें ट्विटर पर और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित