यह मोबाइल पर आधारित वर्चुअल अप्लीकेशन एप है जो कि कस्टमर को किसी भी बैंक के ब्रांच और किसी भी बैंक में कोई भी सर्विस को जानने के लिए क्यू टिकट उपलब्ध कराएगा। यह एप सिर्फ एसबीआई बैंकों के सभी ब्रांचों के लिए काम करेगा। इस वर्चुअल एप की मदद से आप कहीं से भी एसबीआई के किसी भी ब्रांच के लिए टोकन ले सकते हैं।
इस नो क्यू एप की मदद से वर्चुअल टिकट के माध्यम से अपने नजदीकी बैंक में लगी हुई लाइन में आपका नम्बर कब आएगा ये सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस एप का उपयोग करने के बाद से बैंक में खड़े होकर घंटो लाइन लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। इसके अलावा कौन से बैंक में कितनी वेटिंग है, कौन से ब्रांच में कितने कस्टमर हैं और बुकिंग की जगह ऑफिस से कितनी दूर है सबकुछ इस नो क्यू एप से पता चल जाएगा।
कोई भी व्यक्ति चाहे फिर वो एसबीआई का कस्टमर हो या ना हो वह एसबीआई ब्रांच में विजिट करना चाहता है तो इस एप की सर्विस ले सकता है। लेकिन इसके लिए यह जरुरी है कि उस व्यक्ति के एंड्रॉयड फोन में यह नो क्यू एप इंस्टाल होना चाहिए।
ऐप प्राप्त करने के लिए, आपको केवल 4.1 या इसके बाद के संस्करण के साथ एंड्रॉइड वाला स्मार्ट फोन चाहिए। प्रॉपर इंटरनेट चलना चाहिए और साथ ही GPS से लोकेशन पता करने के लिए लोकेशन इनेबल होनी चाहिए। कस्टमर यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपके पास आईफोन है तो आपको iTunes एप स्टोर में जाकर पता करना होगा।
इस एप को स्टार्ट करने के लिए कस्टमर को अपने नाम, मोबाइल नम्बर, लोकेशन और ईमेल आईडी को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद एप को ओपेन करके साइन ऑन करना होगा, तत्पश्चात लिस्ट से कौन सी सर्विस के बारे में आपको जानना है उसमें क्लिक करना होगा। उसके बाद बैंक की ब्रांच को लोकेट करते हुए करेंट लोकेशन को बंद करना होगा। उस बैंक में आप कितनी वेटिंग है और वहां पर कस्टमर कितने हैं सबकुछ स्क्रीन पर आ जाएगा। उसके बाद अंत में टिकट बुक कर लें।
स्टेट बैंक का नो क्यू एप कॉस्ट सभी यूजर्स के लिए फ्री है इसे डालनलोड करने या साइन इन करने के लिए कोई चार्जेस नहीं लगेंगे। केवल इंटरनेट यूज करने का चार्ज लगेगा जिसके लिए आपको अपने टेलीकॉम ऑपरेटर से संपर्क करना होगा।
ये लेख आपको कैसा लगा इसके बारे में हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही बिजनेस, पर्सनल फिनांस और शेयर बाजार की खबरों से हर पल अपडेट रहने के लिए हमें फॉलो करें ट्विटर पर और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान