म्यूचुअल फंड अलग-अलग प्रकार के होते हैं। ये म्युचुअल फंड विभिन्न प्रकार की योजनाएं पेश करते हैं जो आपकी आवश्यकताओं के हिसाब से लाइफटाइम के लिए सही रहता है। यहां पर म्यूचुअल फंड में निवेश करने के अलग-अलग तरीके बताये गए हैं-
आप सभी एजेंट के बारे में अच्छे से जानते होंगे क्योंकि एजेंट के द्वारा म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने की एक पुरानी प्रथा है। आप ऐसे किसी भी एजेंट के साथ संपर्क कर सकते हैं जो कि इस क्षेत्र का एक्सपर्ट हो। आपको उस एजेंट को कोई एक्सट्रा कमीशन देने की भी जरुरत नहीं होती है। क्योंकि एजेंट को म्यूचुअल फंड कंपनी की ओर से पैसे मिलते हैं। एजेंट आपको अलग-अलग म्यूचुअल फंड के बारे में बताएगा। तो कुछ ऐसे भी एजेंट होते हैं जिनके पास कई कंपनियों के लिंक होते हैं जिससे वो लॉगिन भी कर सकते हैं। तो आप भी देख सकते हैं कि कौन सा म्यूचल फंड कैसे परफॅार्म का रहा है।
परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी (एसेस्ट मैनेजमेंट कंपनी) के द्वारा आप डायरेक्ट निवेश कर सकते हैं। ऐसे कई म्यूचुअल फंड हैं जो कि ऑनलाइन निवेश करने की सुविधा प्रदान करते हैं। आप डायरेक्ट एएमसी के ऑफिस भी जाकर पहली बार इन्वेस्ट कर सकते हैं। दूसरी बार से वही म्यूचुअल फंड उनके वेबसाइट से इन्वेस्ट कर सकते हैं। अगर आप एएमसी के डिफरेंट ऑफिस से इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आपको उन सभी कंपनी में विजिट करना होगा। एसआईपी के द्वारा एएमसी में निवेश करना सबसे अच्छा माना जाता है।
आप एमफआई की वेबसाइट में विजिट कर सकते हैं और वहां पर निवेश भी कर सकते हैं। एएमएफआई अपने आप में एक बहुत बड़ी म्यूचुअल फंड की कंपनी है जिसके एजेंट पूरे इंडिया में फैले हुए हैं। इनका एक और इन्वेस्टर जोन है जिसका नाम है एआरएन (ARN)सर्च जो कि AMFI का रजिस्टर नम्बर प्रोवाइड कराता है। इस नम्बर पर क्लिक करने से आप एक नए सर्च पेज पर पहुंच जाएंगे। अगर आप अपने आस-पास के एजेंट को सर्च करना चाहते हैं तो उस क्षेत्र का पिन कोड डालकर सर्च कर सकते हैं।
अगर आपके पास डीमेट अकाउंट है तो यह म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने का बहुत ही अच्छा मीडियम होगा। लेकिन यहां पर आपको कमीशन भी देना होगा। कुछ चार्ज परसेंटेज बेसिस पर होंगे तो कुछ समान शुल्क के आधार पर होंगे। डीमेट अकांउट से म्यूचुअल फंड खरीदने और बेचने का काम आप एक ही जगह से कर सकते हैं। जिओजित सिक्योरिटीज, एचडीएफसी सिक्योरिटीज़, आईसीआईसीआई डायरेक्ट, इंडिया बुल्स, शेयरखान, आदि इस क्षेत्र में अच्छी तरह से जाने जाते हैं।
ऐसे कई सारे वेब पोर्टल हैं जो कि आपको म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने की अनुमति देते हैं। आप बस पोर्टल पर अपना अकाउंट उनके साथ बनाइए, वो सारे डॉक्यूमेंट्टस आपके पास भेज देंगे। इसके लिए आपको 1रुपए भी देने की जरुरत नहीं है। एएमसी से जो उन्हें कमीशन मिलता है वही पर्याप्त होता है। फंड्स इंडिया, फंड्स सुपर मार्ट कुछ ऐसे ही पोर्टल हैं। लेकिन इन्वेस्ट करने से पहले एक बार एडवाइज जरुर लें।
कुछ बैंक म्यूचुअल फंड एजेंट होते हैं। तो अपने आस-पास के बैंक में पता करिए जहां म्यूचुअल फंड बेचे जाते हैं। अगर उनका किसी फंड हाउस से टाई-अप है तो आपको इन्वेस्ट करना चाहिए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान