उच्‍च कटौती का मतलब यहां पर यह है कि अपनी इन्‍श्‍योरेंस पॉलिसी लेने से पहले कितनी रकम आप देते हैं। अगर आप ज्‍यादा से ज्‍यादा यह कर सकते हैं तो शौक से करिए क्‍योंकि इससे कोई नुकसान नहीं हो रहा है। चाहे फिर कार के लिए इंश्‍योरेंस हो, घर के लिए हो या फिर हेल्‍थ इंश्‍योरेंस हो आप जितनी ज्‍यादा उच्‍च कटौती करेंगे उतनी आपकी मंथली प्रीमियम कम होगी।

Advertisement

नीचे सूचीबद्ध कुछ चीजें हैं जिससे आप अपनी बीमा लागत कम कर सकते हैं:

Advertisement

उच्च कटौती प्राप्त करें

उच्‍च कटौती का मतलब यहां पर यह है कि अपनी इन्‍श्‍योरेंस पॉलिसी लेने से पहले कितनी रकम आप देते हैं। अगर आप ज्‍यादा से ज्‍यादा यह कर सकते हैं तो शौक से करिए क्‍योंकि इससे कोई नुकसान नहीं हो रहा है। चाहे फिर कार के लिए इंश्‍योरेंस हो, घर के लिए हो या फिर हेल्‍थ इंश्‍योरेंस हो आप जितनी ज्‍यादा उच्‍च कटौती करेंगे उतनी आपकी मंथली प्रीमियम कम होगी।

अच्‍छा हो क्रेडिट रिकॉर्ड

अपना क्रेडिट रिकॉर्ड अच्‍छा बनाकर रखिये। इसमें आपके बीमा लागत में कटौती करने की क्षमता है, विशेषकर मोटर बीमा पॉलिसियों के लिए। क्योंकि मोटर या ऑटो बीमा पॉलिसी देने के दौरान, बीमा कंपनी वाले पॉलिसी की कीमतों के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग जानकारी के लिए करते हैं। अच्‍छा क्रेडिट रिकॉर्ड रखने के लिए क्रेडिट का बिल समय-समय पर जमा करें और प्रॉपर बैलेंस रखें।

एक साथ रखें सभी इंश्‍योरेंस

जितने भी इंश्‍योरेंस करवायें एक ही व्‍यक्ति और एक ही कंपनी से करायें ताकि समय की बचत हो और परेशानियां भी कम उठानी पड़ें। इसके अलावा एक ही जगह से बीमा कराने पर आपको चीजें कम रेट में भी मिल जायेंगी। क्‍योंकि कुछ इंश्‍योरेंस के लोग एक साथ एक से ज्‍यादा बीमा करवाने पर कई ऑफर भी देते हैं।

पता करें और भी कंपनी के बीमा योजनाओं को

जब भी कार, घर या फिर हेल्‍थ इंश्‍योरेंस लेने वाले हों तुरंत ही दूसरे कंपनी के इंश्‍योरेंस पॉलिसी और ऑफर को पता करें। हो सकता है कि आपको कम रेट में वही इंश्‍योरेंस दूसरी कंपनी से मिल जाए। अगर ऐसा होता है तो तुरंत ही उस दूसरी कंपनी से इंश्‍योरेंस लेने में न घबरायें ।