जियो सिम से प्राप्त असीम सफलता को देखते हुए रिलायंस कंपनी ने एक बार फिर नए ऑफरों की बौछार कर दी है। जी हां रिलायंस जियो की ओर से 4G ग्राहकों के लिए अच्छे से अच्छा ऑफर देने का प्लान किया जा रहा है। एक ओर जहां पहले फ्री कॉलिंग की सुविधा देकर लोगों को लुभाया तो वहीं अब सस्ते से सस्ता प्लान देकर अब तक जो कस्टमर जियो से दूरी बनाए हुए हैं उन्हें भी अपनी ओर आकार्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते पोस्टपेड और प्रीपेड ग्राहकों के लिए 19 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक के प्लान दिए जा रहे हैं।
जियो प्राइम मेम्बर 509 रुपए का प्लान है जिसमें 84 दिनों की वैलेडिटी दी गई है और साथ ही 2 जीबी, 4जी डेटा भी दिया गया है। यह प्लान पहली बार रिचार्ज कराने पर मिलेगा। इसके बाद रिचार्ज कराने पर 28 दिनों की वैलेडिटी के साथ 56GB डेटा मिलेगा। साथ ही इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, एसडी कॉल, फ्री रोमिंग और हर दिन 100 एसएमएस करने को मिलेगा इस प्रीपेड ऑफर में।
यह प्लान भी जियो प्राइम मेंबर के लिए है जिसकी वैद्यता 84 दिन है। इसमें हर दिन 1जीबी डाटा मिलेगा, इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और स्टडी कॉल, साथ ही फ्री एसएमएस और जियो एप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। ये भी प्रीपेड ऑफर है।
19 रुपए का ऑफर मात्र एक दिन के लिए है जिसमें 200 एमबी डाटा, अनलिमिटेड लोकल, स्टडी और रोमिंग फ्री कॉल और साथ ही फ्री एसएमएस भी दिए जाएंगे। ये ऑफर प्राइम मेंबर के लिए है जबकि नॉन प्राइम मेंबर को मात्र 100 एमबी का डाटा मिलेगा। इसके अलावा प्रिपेड ऑफर में 49 रुपए का ऑफर 3 दिन के लिए 96 रुपए का ऑफर 7 दिन के लिए और 149 का ऑफर 28 दिन के लिए दिया जा रहा है। इन सभी रिचार्ज में इनकमिंग, आउटगोंइंग, एसएमएस, स्टडी और रोमिंग कॉल फ्री मिलेंगे।
जियो पोस्टपेड प्लान के अंतर्गत 309रुपए का ऑफर, 509रुपए का ऑफर और 999 रुपए के अलग-अलग ऑफर हैं। जिसमें कि 309 में 90 जीबी डाटा 3 महीने के लिए फर्स्ट रिचार्ज में, 509 रुपए में 180 जीबी डाटा, 2 जीबी हर दिन के हिसाब से और 3 महीने के लिए पहले रिचार्ज पर, तो वहीं 999 रुपए के रिचार्ज पर 180 जीबी डाटा 120 दिनों के लिए 4जी स्पीड डाटा के साथ नए ऑफर मिलेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान