क्रेडिट स्कोर या सिबिल स्कोर आपके होम लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर आपने कभी क्रेडिट कार्ड या फिर लोन लिया तो उसी वक्त से आपकी स्कोरिंग शुरु हो जाती है। अगर आप लोन लेने के बाद समय पर भुगतान नहीं करते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर नीचे चला जाता है। आम तौर पर क्रेडिट स्कोर को 100 से 1000 के बीच रखकर देखा जाता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से कम है तो आपको बैंक लोन या क्रेडिट कार्ड नहीं देते हैं।
क्रेडिट स्कोर को लेकर अब एक नई घोषणा हुई है जिसमें अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो बैंक आपकी प्रतिमाह EMI को कम कर सकता है। हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन की ब्याज दरों की घोषणा करते हुए कहा कि वह अच्छे क्रेडिट स्कोर पर ग्राहकों के होम लोन पर कटौती करेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक अगर आपका सिबिल स्कोर 760 अंक से अधिक है तो आपके होम लोन पर 8.35 की दर से ब्याज देना होगा।
अगर आपको अपना सिबिल स्कोर पता करना है तो आपको सिबिल स्कोर की वेबसाइट पर जाना होगा। जहां आपको अपना पैन नंबर दर्ज करना होगा, नाम और उम्र संबंधी जानकारी देनी होगी इसके बाद 550 रुपए के भुगतान के बाद आपको आपके सिबिल स्कोर की जानकारी मिल जाएगी। वहीं अगर आपको हर तिमाही सिबिल स्कोर का ब्यौरा चाहिए तो आपको 1200 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। जबकि वार्षिक के लिए 800 रुपए तक खर्च करना होगा। ध्यान रहे कहीं भी सिबिल स्कोर के बारे में जानकारी आपको फ्री में नहीं मिलेगी इसके लिए भुगतान करना होगा। अगर आप अपना सिबिल स्कोर जानना चाहते हैं तो बैंक से इसके बारे में जानकारी दे देंगे।
आपको पता है क्रेडिट स्कोर क्या है, क्रेडिट स्कोर किसे कहते हैं, अगर नहीं मालूम तो मायूस होने की कोई बात नहीं है। दरअसल भारत के शहरों या यूं कहें कि महानगरों में रहने वाले अधिकतर लोगों को क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी नहीं होती है। हाल ही में भारतीय महानगरों में एक सर्वे किया गया जिसमें लोगों से क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी मांगी गई थी।
हाल ही में एक सर्वे आया था जिसके मुताबिक महानगरों में केवल 15 प्रतिशत लोगों को ही क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी है जबकि 50 प्रतिशत लोगों को यह भी पता नहीं कि इस तरह का स्कोर तय करने वाले कोई ब्यूरो काम कर रहे हैं। 'क्रेडिट सुधार' ने आठ महानगरों में 1500 लोगों की राय पर यह निष्कर्ष निकाला है।
इसके अनुसार देश में क्रेडिट स्कोर देने वाले ब्यूरो या एजेंसियां एक दशक से काम कर रही हैं और बैंकों ने ऋण देने के लिए क्रेडिट स्कोर अनिवार्य भी कर दिया है। इसके बावजूद महानगरों में ज्यादातर लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। इसके अनुसार आठ महानगरों में केवल 15 प्रतिशत लोगों को इस तरह की प्रणाली की जानकारी है।
अगर आपने कभी कोई ऋण लिया है या कभी किसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया है तो भी आपको लोन मिलने में परेशानी हो सकती है। क्रेडिट इन्फॉमेर्शन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड या सिबिल आपकी क्रेडिट हिस्ट्री पर नजर रखता है। अगर आपने कभी कोई ऋण नहीं लिया है तो बैंक ये इस बात के आंकड़े ही नहीं मिलेंगे कि आप उसका ऋण कैसे चुकाएंगे। ऐसी स्थिति में हो सकता है कि बैंक आपको लोन ना दे।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति