लोगों को डिजिटल पेमेंट के लिए बढ़ावा देने उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 17 और 18 दिसंबर, 2016 को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, एक जागरूकता शिविर डिजिधन मेला का आयोजन किया है। डिजिधन मेला दो दिन तक चलेगा।
कार्यक्रम का उद्देश नागरिकों तथा व्यापारियों के बीच विभिन्न डिजिटल भुगतान प्रणालियों की उपलब्धता के बारे में जागरूकता पैदा करना है। साथ ही इसका लक्ष्य प्रयोगकर्ताओं को डाउनलोडिंग, इन्स्टॅालिंग तथा डिजिटल लेनदेन करने हेतु विभिन्न डिजिटल भुगतान प्रणालियों का उपयोग करने से परिचित करवाना है। इस पहल के परिणामस्वरुप, नागरिक तथा व्यापारी डिजिधन बाजार के माध्यम से रियल टाइम डिजिटल लेनदेन करने में सक्षम बनेंगे।
इस कार्यक्रम में बैंकों, दूरसंचार कंपनियों, मोबाइल वॉलेट ऑपरेटरों, परिवहन नेटवर्क कंपनियों, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AEPS) विक्रेताओं, डाक विभाग, व्यापारियों (मार्केटिंग संघों के माध्यम से), सहकारी समितियों जैसे कि केंद्रीय भंडार तथा संगठित फुटकर फल और सब्जी विक्रयश्रृंखला जैसे कि सफल,दूध बूथ, कृषि उपज विपणन समितियों आदि की भागीदारी होगी।
डिजिटल भुगतान के लिए विभिन्न मोबाइल ऐप्स डाउनलोड और इनस्टॉल करने के लिए भी नागरिकों की सहायता कीजाएगी तथा उन्हें डिजिटल लेनदेन की एक प्रक्रिया में मदद भी दी जाएगी। दो दिन के इस मेले के दौरान नागरिकों केबैंक खाते खोलने में, उन्हें आधार कार्ड में नामांकन के लिए और AEPS खातों में उनके मौजूदा खातों को सक्षम करने के लिए भी मदद दी जाएगी।
- अपने साथ पते का प्रमाण रखें
- जन्म तिथि का प्रमाण पैन कार्ड, पासपोर्ट या जन्म प्रमाण पत्र साथ रखें
- मोबाइल ऐप डाउनलोड और इनस्टॉल करने के लिए अपना बैंक खाता विवरण साथ में लाएं।
- जो व्यापारी अपने खातों को डिजिटल सक्षम करवाना चाहते हैं, वह निम्न दस्तावेज साथ रखें
- कम्पनी का प्रमाण साथ रखें
- पैन कार्ड (मालिक और कंपनी का)
- केवाईसी (ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र)- कोई एक
- बैंक खाते का विवरण तथा आईएफएससी कोड
- कम्पनी का प्रमाण साथ रखें
- पैन कार्ड (मालिक और कंपनी का)
- केवाईसी (ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र)- कोई एक
- बैंक खाते का विवरण तथा आईएफएससी कोड
डिजिधन मेले के बाद राज्य स्तर पर तथा बैंक शाखा स्तर पर भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह मेला मुख्य रूप से शहरी आबादी पर लक्षित है और ग्रामीण इलाकों में सामान्य सेवा केन्द्रों के नेतृत्व में किए जा रहे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के प्रयास का पूरक बनेगा। इस मेले में डिजिटल भुगतान हेतु मोबाइल ऐप्स डाउनलोड करने के लिए नागरिकों को मुफ्त वाईफ़ाई सेवा प्रदान की जाएगी।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित