नए साल से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BHIM (भीम) एप लॉन्च किया है। पीएम मोदी के मुताबिक भीम एप डिजिटल पेमेंट में नई क्रांति लेकर आएगे। आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद से ही देश में डिजिटल पेमेंट और कैशलेस पेमेंट को लेकर तेजी से काम शुरु हुआ है। वहीं अब पीएम मोदी ने शुक्रवार को भीम एप लॉन्च किया जिसके द्वारा आसानी से डिजिटल पेमेंट किया जा सकता है। हम आपको बताएंगे कि भीम एप को कैसे डाउनलोड करें और इसका इस्तेमाल कैसे करें।
एप को डाउनलोड करना बेहद आसान है, साथ ही ये एप आपके मोबाइल में बहुत ज्यादा स्पेस भी नहीं लेगा। भीम एप 2 एमबी से कम स्पेस लेता है। एप डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सर्च बॉक्स में BHIM टाइप करना होगा। जहां आपको भीम एप दिख जाएगा। आप एप पर क्लिक करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं। एप डाउनलोड होने के बाद आप उसे ओपन कर सकते हैं।
एप डाउनलोड करने के बाद आपको सबसे पहले भाषा का विकल्प मिलेगा। एप अभी सिर्फ 2 भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में ही है। माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में एप अन्य भारतीय भाषाओं में आ सकता है।
भाषा का विकल्प चुनने के बाद एप आपसे एक्सेस की अनुमति मांगेगा। ये एक्सेस की अनुमति आपके मोबाइल नंबर को सत्यापित करने के लिए होगी इसके अलावा यूपीआई से फोन सत्यापित करने के लिए एप आपसे एक्सेस की अनुमति मांगेगा।
भीम एप के जरिए अब आपको विदेश पेमेंट गेटवे से छुटकारा मिल जाएगा। इस प्रक्रिया से आपकी जानकारी सुरक्षित रहेगी। भीम एप में सभी भुगतान NPCI अर्थात भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के जरिए सुरक्षित नेटवर्क में होंगे। भीम एप से आप सीधे खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा एप के जरिए क्यू आर कोड के जरिए स्कैन करके भी पैसे भेज सकते हैं।
अब आपको बैंक जोड़ने का एक विकल्प दिखेगा। सरकारी और निजी क्षेत्र के लगभग सभी बैंक भीम एप में हैं। आप अपना बैंक एड करें। इसके बाद एप खुद ही बैंक खाते और अन्य जानकारियां एड कर लेगा। इस प्रक्रिया के बाद आपको एक पिन नंबर टाइप करना होगा। ये पिन नंबर चार अंको का होगा इसमें आप अपने पसंद का कोई भी पिन नंबर टाइप कर सकते हैं। इसके बाद जब भी आप एप ओपन करें तो पहले आपको पिन नंबर टाइप करना होगा फिर आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं या मंगा सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने नए एप को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को समर्पित करते हुए कहा, "डॉ.अंबेडकर का मंत्र गरीबों को ऊपर उठाने के लिए काम करना है और प्रौद्योगिकी की सबसे बड़ी ताकत यह है कि यह गरीबों को सशक्त कर सकती है।"
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान