1000-500 रुपए के नोट बंद होने के बाद देश में 2000 रुपए के नए नोट जारी किए गए हैं। 2000 रुपए का नोट पहली बार जारी हुआ है लिहाजा लोगों में इस नोट को लेकर काफी जिज्ञासा है। इसीलिए नोट मिलने के बाद हर व्यक्ति इसका अपनी तरह से विश्लेषण कर रहा है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि नोट में खोट है। ऐसे लोगों का तर्क है कि नोट में जहां देश की विभिन्न स्थानी भाषाओं में शब्दों में दो रुपए लिखा है वह गलत है।
कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो पोस्ट की जिसमें नोट पर दो जगह 'दोन हजार रुपया' लिखा है। कुछ लोगों ने फेसबुक पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि 'नोट में इतनी बड़ी गलती, दो हजार रुपये की जगह 'दोन हजार रुपया' लिखा है, आगे से पढ़ी लिखी सरकार को वोट करना।'
पिछले दो दिन में सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट की बाढ़ आ गई है, जिसमें लोग 2000 रुपए के नोट पर 'दोन' लिखे होने पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस घटना के बाद जब हमने आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर नोट के बारे में पता किया तो वहां 10 रुपए के नोट के जरिए उदाहरण दिया गया था कि। नोट पर 15 भाषाओं में 10 रुपए लिखा था पर इसमें हिंदी भाषा शामिल नहीं थी।
उसी तरह 2000 रुपए के नोट पर भी 15 भाषाओं में दो हजार रुपया लिखा है लेकिन उसमें हिंदी शामिल नहीं है। अब हम आपको बता दें कि नोट पर दो स्थानों में जो 'दोन हजार रुपये' और 'दोन हजार रुपया' लिखा है वह सही है।
सबसे पहले नोट पर जो दोन हजार रुपये लिखा है वह कोंकणी भाषा में लिखा है। कोंकणी भाषा गोवा और उसके आस-पास के इलाकों में बोली जाती है। वहीं दूसरी बार 'दोन हजार रुपया' मराठी भाषा में लिखा है। इसके अलावा नोट पर उर्दू और नेपाली भाषा में भी दो हजार रुपए लिखा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग