ATM सेंधमारी की खबर आने के बाद तमाम बैकों ने अपने ग्राहकों को ATM पिन बदलने की सलाह दी थी। इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि देश भर में करीब 62 लाख से अधिक लोगों के ATM संबंधी निजी जानकारियां चोरी हो गई हैं। इसमें से ज्यादातर ग्राहक SBI, ICICI, HDFC, एक्सिस बैंक और यस बैंक के बताए जा रहे हैं।

Advertisement

ऑनलाइन बदलें अपना ATM पिन

ATM सेंधमारी की खबरों के बाद प्रभावित बैंको ने बड़ी संख्या में ATM कार्डों को ब्लॉक कर दिया। इसके साथ ही ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की, कि वह जल्द से जल्द अपना ATM पिन बदलें। बताया जा रहा है कि हैकर्स ने एटीएम मशीनों में मालवेयर अटैक करके लोगों को जानकारियां चुराई हैं। अगर आपने अब तक अपना पिन नहीं बदला है तो बदल लें। हम आपको एक आसान तरीका बताएंगे जिससे आप ऑनलाइन अपने एटीएम का पिन बदल सकते हैं। हम आपको सिंपल स्टेप में बताएंगे कि SBI, ICICI, HDFC और एक्सिस बैंक में ऑनलाइन पिन कैसे बदलते हैं।

SBI में ऑनलाइन पिन कैसे बदलें

  • SBI में लॉगिन करें, हेडर पर E-Services लिखा होगा वहां क्लिक करें 
  • इसके बाद दाईं तरफ रिक्वेस्ट टैब दिखेगा वहां पर क्लिक करें 
  • अपने ATM कार्ड की डिटेल टाइप करें, जिसमें डेबिक कार्ड नंबर और तिथि आदि है। 
  • इसके बाद आपको पिन चेंज करने का विकल्प मिलेगा
  • नया पिन डालें, फिर कन्फर्म करें, अब आपका पिन चेंज हो जाएगा।
  • ICICI बैंक में ऑनलाइन पिन कैसे बदलें

    • सबसे पहले ICICI बैंक नेटबैंकिंग में लॉग-इन करें
    • बाएं तरफ मौजूद My Card Pin का विकल्प चुनें
    • इसके बाद आपको डेबिट कार्ड का पिन बदलने का विकल्प दिखेगा। 
    • अगले स्टेप में आप ऐक्टिव डेबिट कार्ड को चुनें और CCV नंबर सहित अन्य सूचनाएं टाइप करें 
    • इसके बाद आपके आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलेगा
    • OTP नंबर वेरिफाइ करने के बाद आपको CCV नंबर टाइप करना होगा
    • इस स्टेप के बाद आप अपना पिन बदल सकते हैं।
    • HDFC बैंक में ऑनलाइन पिन कैसे बदलें

      • सबसे पहले अपना इंटरनेट बैंकिंग यूजर आईडी और पासवर्ड टाइप करके लॉगिन करें 
      • बाएं तरफ आपको डेबिट कार्ड ता विकल्प दिखेगा जहां आपको Request का विकल्प मिलेगा। 
      • Request पर क्लिक करने के बाद आपको PIN जेनरेट करने के विकल्प मिलेगा, वहां क्लिक करें 
      • अगले स्टेप में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP मैसेज आएगा, उसे टाइप करें 
      • इसके बाद आप अपना पिन बदल सकते हैं।
      • एक्सिस बैंक में ऑनलाइन पिन कैसे बदलें

         

        • एक्सिस बैंक के इंटरनेट नेट बैंकिंग में लॉगइन करें
        • बाएं तरफ बर्गर के आकार वाले बटन पर माउस ले जाएं
        • इस पर स्क्रॉल करने पर आपको माई डेबिट कार्ड्स का विकल्प दिखेगा
        • इस पर जाकर अपने सक्रिय डेबिट कार्ड को चुनें
        • इसके नीचे आपको मोर सर्विसेज मिलेगा, उसमें सेट डेबिट कार्ड पिन विकल्प चुनें और गो पर क्लिक करें
        • यहां आप नया पिन, कार्ड का एक्सपायरी डेट जैसे विवरण टाइप करें 
        • फिर आपके फोन पर एक नेटसिक्योर कोड आएगा
        • नेट सिक्योर कोड टाइप करने के बाद आप पिन बदल सकते हैं।
        •