तरक्की की कहानी आपने कई लोगों की सुनी होगी, लेकिन कभी आपने सुना है कि कोई किसान दुनिया के अमीरों में शुमार है। दरअसल खेती को भारत में कभी कमाई का जरिया नहीं माना गया। खेती में नए प्रयोग किए गए तो हालत में थोड़ा बहुत सुधार हुआ लेकिन दुनिया में ऐसे भी किसान हैं जो खेती करके अरबपति बन गए। हम आपको दुनिया के 6 अरबपतियों के बारे में बताएंगे जिसमें कोई किसान है तो कोई कोडोंम बेचकर अरबपति बन गया।
चीन के किसान खेती में नए प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं, चाइना के लियू योंगाउ सालाना 4.2 अरब डॉलर (29,480 करोड़ रुपए) कमा कर दुनिया की अमीरों की लिस्ट में शामिल हैं। लियू दुनिया के सबसे सफलतम किसान हैं। लियू पहले सरकारी नौकरी करते थे लेकिन बाद में उन्होंने खेती में हाथ आजमाया। लियू ने 150 डॉलर के शुरुआती निवेश से खेती और मुर्गीपालन शुरू किया था जो अब अरबों की संपत्ति बन चुका है। चीन के अलावा लियु का व्यापार ऑस्ट्रेलिया में भी है।
अमेरिका के निवासी हैरी स्टाइन दूनिया के दूसरे सबसे अमीर किसान हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने हैरी की कुल संपत्ति का आंकलन 22,780 करोड़ रुपए में किया है। हैरी स्टाइन अपने 10 हजार एकड़ के फॉर्म में सोयाबीन उगाते हैं। इसके अलावा स्टाइन हाइब्रिड बीजों को भी तैयार करते हैं जिनकी सप्लाई अमेरिका समेत पूरी दुनिया में होती है।
ब्राजील के ब्लैरो मैगी भी सोयाबीन की फसलों का उत्पादन करते हैं। वह ब्राजील के सांसद और कृषि मंत्री भी रह चुके हैं। मैगी ब्राजील के करीब 4 लाख हेक्टेयर जमीन पर खेती करते हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने उनकी कुल संपत्ति 7750 करोड़ रुपए आंकी है। मैगी के सोयाबीन का मुख्य खरीददार चीन है जो कि 90 के दशक से उनके डायरेक्ट सोयाबीन आयात कर रहा है।
कंगारू लैंड ऑस्ट्रेलिया के निवासी टोनी पेरिच ने 50 के दशक में अपने डेयरी फॉर्म की शुरुआत की थी। शुरुआत में उनके पास महज 25 गाय थीं जिनकी तादात अब बढ़कर 2000 हो गयी है। डेयरी फॉर्म के अलावा टोनी पेरिच के पास 11000 हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन है जिसमें से अधिकरत हिस्सा चारागाह है। फोर्ब्स पत्रिका ने उनकी कुल संपत्ति 5159 करोड़ रुपए आंकी है।
वॉरेन बफेट का नाम दुनिया के रईसों में शामिल है। बफेट ने एक बार बिल गेट्स को पछाड़कर विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में पहले पायदान पर जगह बनाई थी। वॉरेन बफेट के बेटे हॉवर्ड बफेट अपने पिता से अलग एक किसान हैं और फोर्ब्स मैगजीन ने उनकी कुल संपत्ति का आंकलन 1340 करोड़ रुपए में की है। हॉवर्ड बफेट मुख्य रुप से सोयाबीन और मक्के की खेती करते हैं।
चीन के ही एक और दिग्गज हैं लेकिन वह ना तो किसान हैं और ना ही डेयरी उद्योग से जुड़े हैं। चीन के ये उद्योगपति हैं गो मियाहकेट जो कैरेक्स कंडोम के मालिक हैं और हर साल इनकी कंपनी करीब 500 करोड़ कंडोम का उत्पादन और निर्यात करती है। गो की कंपनी इस वक्त का नेटवर्थ इस दौरान करीब 612 करोड़ रुपए हो गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान