आधार कार्ड की जरूरत अब पहले से ज्यादा बढ़ गई है। इसकी मदद से लोगों को कई तरह की सहूलियत मिलती है। अगर आपका बैंक अकाउंट नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक है तो आपको LPG सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इसी तरह अगर आपका खाता आधार कार्ड से लिंक है तो उसमें भी आपको फायदा मिलेगा।
पढ़ें आधार कार्ड की 9 खूबियों के बारे में जिसकी जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।
अगर आपका बैंक अकाउंट नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक है तो आपको LPG सब्सिडी का लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में LPG सिलेंडर की कीमत सब्सिडी के सिलेंडर से 200 रुपए ज्यादा है। अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है तो आपको LPG सब्सिडी आपके खाते में मिल जाएगी।
इसी तरह अगर आपका खाता आधार कार्ड से लिंक है तो उसे आप अपने ईपीएफ नंबर से भी लिंक करिए। इसके लिए आपको UAN नंबर को आधार कार्ड से जोड़ना होगा। इस प्रक्रिया के बाद आपको आपका पीएफ सेटेलमेंट 20 दिन से भी कम समय में मिल जाएगा।
टैक्स भरने की प्रक्रिया के दौरान यदि आपने अपना आधार कार्ड टैक्स रिटर्न के साथ लिंक किया है तो आपको इन्कम टैक्स रिफंड जल्दी मिल सकता है। साथ ही आपको आधार कार्ड जोड़ने के बाद ITRV फॉर्म भरकर इन्कम टैक्स ऑफिस नहीं भेजना पड़ेगा।
अधार कार्ड को अब पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आधार कार्ड से किसी भी बैंक में आसानी से खाता खुलवाया जा सकता है। इस प्रक्रिया ने लोगों की तमाम दुविधा को दूर कर दिया है जिसमें वह पहले पहचान प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र दोनों अलग-अलग जमा करते थे।
आधार कार्ड धारकों को चाहिए कि वह पेंशन के लिए अपने आधार कार्ड को पेंशन के साथ जोड़ दें। इसके लिए वह संबंधित अधिकारी की मदद ले सकते हैं। इस प्रक्रिया से पारदर्शिता बढ़ जाती है।
आधार कार्ड की सुविधा में एक सबसे बड़ी सुविधा डिजिटल लॉकर की भी है। इसके जरिए आप अपनी जरूरी फाइलों और दस्तावेजों को सरकारी डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए भी आपको पहले जैसी प्रक्रिया दोहरानी होगी।
आधार कार्ड अब स्टॉक बिजनेस में भी काम आएगा। आधार कार्ड से स्टॉक बिजनेस की प्रक्रिया आसान होगी साथ ही ऐसे लोग जिन्हें डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग बिजनेस शुरु करना हो उन्हे भी आधार कार्ड से अधिक सुविधा मिलेगी। आधार कार्ड के जरिए अब डीमैट और ट्रेडिंग खाता आसानी से खुल सकता है।
आधार कार्ड होने से एक और बड़ा फायदा आपको ये मिलेगा कि आपका पासपोर्ट झट से बन जाएगा। इस प्रक्रिया में पहले जहां महीनों का वक्त लग जाता था वहीं अब ये काम सिर्फ कुछ दिनों तक ही सीमित हो गया है।
आधार कार्ड से आपको प्रधानमंत्री जन-धन योजना का लाभ आसानी से मिल सकता है। इस योजना से आपको कई तरह के फायदे भी मिल सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान