देश के तमाम लोगों के पास आज भी खुद का घर नहीं है। कई ऐसे परिवार हैं जो किराए के मकान में रह रहे हैं, उनकी भी ख्वाइश है कि उनके पास भी अपना खुद का एक घर हो, जहां वो सुख-चैन से रह सकें। पर आम-तौर पर अपना घर लेना लोगों के लिए टेढ़ी खीर साबित होता है।

Advertisement

जमीनों के बढ़े हुए दाम, महंगे फ्लैट्स आदि ऐसे कारक हैं कि आम आदमी अपना घर लेने का बस सपना ही देखता रह जाता है। ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार ने देश के आम नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना स्कीम जारी की है जिसके जरिए कम आय के लोग भी अपने घर का सपना साकार कर सकते हैं। वर्तमान सरकार का लक्ष्य है कि देश के हर नागरिक के पास 2022 तक अपना घर हो।

Advertisement

हम आपको बताएंगे कि इस योजना के तहत आप कैसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले सकते हैं और इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।

किसे मिलेगा लाभ
अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं और आप कम आय वर्ग में आते हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। कम आय वर्ग में आपकी सालाना आय तीन लाख रुपए से कम होनी चाहिए। आर्थिक रुप से कमजोर तबके के लोगों को कम ब्याज दर पर और सब्सिडी के साथ होम लोन दिया जाएगा।

Advertisement

अन्य शर्तें

लाभार्थी परिवार के कि भी सदस्य के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए या फिर आवेदन करने वाले व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य को सरकार की तरफ से किसी वित्तीय मदद का लाभ ना मिल रहा हो।

यह योजना मुख्य रूप से समाज के वंचित तबकों के लिए शुरू की गई है, जिससे वह इस योजना का लाभ लेते हुए 2022 तक अपना मकान हासिल कर सकें।

Advertisement

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले पहले अपने नजदीकी बैंक में इस योजना के बारे में पता करें। फिर बैंक से फॉर्म मांग ले या फिर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको मांगे गए विवरणों के बारे में जानकारी देनी होगी।

आवेदन पत्र में सभी विवरण भर देन के बाद इसे संबंधित विभाग में जमा कर दें। इसके लिए आप किसी भी सरकारी बैंक, नेशनल हाउसिंग बैंक के जरिए और ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Advertisement

क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम

क्रेडिट लिंक सब्सिडी का लाभ ऐसे शहरवासियों को मिलता है जो कम आय वर्ग से हैं। इसके लिए उन्हें घर निर्माण के लिए सरकार की तरफ से वित्तीय मदद मिलती है। इस योजना के तहत मिलने वाले ऋण पर 6.5 % की दर से ब्याज लगता है जिसे 15 वर्षों में चुकाना होता है।

ब्याज पर सब्सिडी सिर्फ 6 लाख रुपए तक की राशि के ऋण पर ही मिलती है। अगर ऋण की राशि 6 लाख रुपए से अधिक है तो उस पर सरकार की तरफ से सब्सिडी नहीं मिलती है साथ ही ब्याज भी बाजार के ही हिसाब से तय होता है।

Advertisement

मिलेगा सब्सिडी का लाभ

अगर आपने निर्माण के लिए ऋण लिया है तो निर्माण कार्य की प्रगति की हिसाब से लोन की राशि मिलती रहेगी। अगर निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा हो गया है तो लाभार्थी को सब्सिडी का भी लाभ मिलता है।

अपने घर की हसरत होगी पूरी !

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन के लिए सीधे आवेदन किया जा सकता है। आपको यह भी बता दें कि इस योजना के तहत जिन लोगों के पास जमीन नहीं होती है उन्हें सरकार 30 स्क्वायर मीटर कारपेट एरिया से लेकर 60 स्क्वायर मीटर कारपेट एरिया तक देती है। कमजोर तबके के लिए 30 स्क्वायर फीट और कम आय वर्ग के लोगों के लिए 60 स्क्वायर मीटर तक जमीन मिलती है। इस कदम से देश के तमाम बेघर लोगों को एक अदद छत मिल सकती है।