अगर आप वेतनभोगी हैं, तो आयकर रिटर्न की ई-फाइलिंग आपके लिये अनिवार्य है। हो सकता है आप इस बात से परेशान हों कि इंटरनेट के जरिये आईटी रिटर्न कैसे भरें। खैर यदि आपके पास सारे जरूरी दस्‍तावेज तैयार हैं, तो हम आपका काम आसान कर सकते हैं।

Advertisement

पढ़ें- 10 आय जिन पर नहीं लगता है आयकर

Advertisement

कई सारी टैक्स फाइलिंग साइट हैं, जो आपकी मदद करती हैं, लेकिन उसके लिये वो कुछ चार्ज करती हैं। यदि आप इंटरनेट के बारे में ज्‍यादा नहीं जानते हैं, तो आप उन वेबसाइटों की मदद से ई-फाइलिंग कर सकते हैं, लेकिन अगर आप स्‍वयं रिटर्न भरना चाहते हैं, तो तरीका यहां है।

चरण 1: सबसे पहले आयकर विभाग की वेबसाइट http://incometaxindiaefiling.gov.in/ पर जाकर अपना लॉग इन पासवर्ड बनाकर पैन नंबर के जरिये अपना नाम रजिस्‍टर करें। इसमें आपको नाम, पिता का नाम, पैन नंबर जन्‍म तिथि भरनी होगी। यहां पर आपका पैन नंबर ही यूज़र आईडी है।

Advertisement

चरण 2: यहां पर दो तरीके हैं- ऑनलाइन और ऑफ लाइन। पहले में आपको सभी विवरण स्‍वयं भरना होगा। वहीं दूसरे में आपको फॉर्म डाउनलोड करना होगा और उसमें विवरण भरना होगा।

चरण 3: किसी भी तरीके को चुनकर सबसे पहले पुष्टि कर लें कि आपने सबकुछ सही-सही भरा है। यदि आपकी आय 50 लाख रुपए से ज्यादा है, तो आपको अलग से एक कॉलम "AL" या असेट एवं लायबिलिटीज भी भरना होगा। जहां पर आपको अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होता है।

Advertisement

चरण 4: अपना फॉर्म 16, बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड और निजी विवरण तैयार रखें।

चरण 5: यदि आपने फॉर्म को डाउनलोड किया है, तो उसे भरकर अपलोड करें और Generate XML पर क्लिक करें। आयकर विभाग की साइट पर जायें और upload XML पर क्लिक करें।

चरण 6: जैसे ही आप फॉर्म जमा करते हैं वैसे ही उसका ई-वैरीफिकेशन होता है। तब आपको एक एक्‍नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा। आयकर रिटर्न के ई-वेरिफिकेशन के कई तरीके हैं। ध्‍यान रहे, ई-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के पूरा होने तक आपकी आयकर प्रक्रिया पूरी नहीं होती है। यदि ई-वेरिफिकेशन नहीं होता है, तो आप सीपीसी बेंगलुरु को एक्‍नॉलेजमेंट कॉपी भेज सकते हैं।