के आधुनिक समय में बहुत ही कम आयु से युवा काम करने लग जाते हैं और अपने खर्चे उठाने की कोशिश करते हैं। कॉल सेंटर्स या किसी मॉल सेन्टर में छोटी-मोटी नौकरी से टीनएजर्स का खर्चा निकल जाता है। ऐसे में हम कम उम्र के कमाऊ युवाओं के लिए कुछ वित्तीय योजनाओं के बारे में बताएंगे।
इन वित्तीय योजनाओं को लेकर युवा काफी बचत कर सकते हैं और अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। लेकिन इन योजनाओं में निवेश करने से पहले व्यक्ति को अपनी समस्त जानकारियों को एकत्रित करना होगा, कुल आय, महीने में होने वाला कुल व्यय आदि को ध्यान में रखकर निवेश करना ही फायदेमंद होगा।
इन छोटे-छोटे निवेश से बड़े खर्चे; जैसे- बाइक लेना, फीस भरना आदि भी किया जा सकता है जिससे पैरेंटस को भी काफी हेल्प मिल जाती है।
युवाओं के लिए 6 निवेश योजनाओं सम्बंधी टिप्स:
1. इमरजेंसी फंड
छोटी-छोटी बचत करके इमरजेंसी फंड इक्ट्ठा कर लें। यह बुरे वक्त में या अचानक से जरूरत पड़ जाने के काम में आता है।
2. स्वास्थ्य कवर
युवाओं को हेल्थ कवर करवा लेना चाहिए। अगर संभव हो तो परिवार में सभी लोगों का हेल्थ कवर होना चाहिए। इसके लिए कई अच्छी पॉलिसी हैं।
3. इक्विटी म्युचुअल फंड
यह समझदारी भरा निवेश होता है, लेकिन इसमें फायदा भी काफी होता है। बेहतर रिटर्न और लाभ पाने के लिए इसमें निवेश किया जा सकता है।
4. स्टॉक्स
इक्विटी और स्टॉक्स की सही जानकारी प्राप्त करने के बाद, युवा इसमें निवेश कर सकते हैं। कई बार यह जोखिम भरा भी हो सकता है लेकिन अगर सोच-समझ और प्लानिंग के हिसाब से निवेश करें तो फायदा भी काफी अच्छा होता है।
5. टैक्स सेविंग इंस्ट्रूमेंट्स
टैक्स सेविंग इंस्ट्रूमेंट्स, युवाओं को कर बचत करने में मदद करता है और निवेश भी हो जाता है। पीपीएफ, ईएलएसएस आदि में कर बचत करने का विकल्प होता है।
6. एसआईपी
सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) एक बहुत अच्छा प्लान है और इसकी मदद से काफी बचत भी की जा सकती है। हर महीने थोड़ी बचत से इस प्लान को लेकर भविष्य सुधारा जा सकता है। बस इस योजना में धन को इक्विटी या डेब्ट में म्यूचुयल फंड के माध्यम से रखा जाता है।
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके