नया बिजनेस शुरू करने की सीरीज के पिछले भाग में हमने पढ़ा कि व्यापार शुरू करने के लिये पैसा कैसे जुटायें। अब हम पढ़ेंगे कि नये बिजनेस के लिये ऑफिस का चुनाव कैसे करें।

Advertisement

कार्यालय की रूपरेखा उद्यमी द्वारा चुने गए काम के प्रारूप पर निर्भर करता है। अगर आपका बिजनेस घरेलू उपकरणों या उत्पादों के आधार पर है, तो घर पर ही एक ऑफिस बना लें। लेकिन हां, वहां घर के बाकी सदस्यों का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिये।

Advertisement

घर से बाहर ऑफिस

अगर आपका बिजनेस आम जनता की जरूरतों से जुड़ा है और पब्ल‍िक डीलिंग होती है, तो आप कहीं भी ऑफिस ले सकते हैं। उद्यमी को यह भी निर्धारित करना होता है कि उसे कार्य के संचालन, कर्मचारियों के चुनाव आदि के लिए किसी सचिव की आवश्यकता है या नहीं।

ऑफिस ऐसा होना चाहिये, जहां आपके क्लाइंट आसानी से पहुंच सकें। और हां कार्यालय में आये दिन दोस्तों का जमावड़ा नहीं लगना चाहिये। ऐसा करने से आपके काम पर असर पड़ता है और आपके कर्मचारियों की परफॉरमेंस पर भी असर पड़ता है।