भारतीय रिजर्व बैंक ने साल 2015 में 500 और 1000 के नोटों में थोड़े से परिवर्तन किये हैं। अगर आपके हाथ में एक हजार का नया नोट आये, तो उसे नकली समझ कर वापस मत कर दीजियेगा। और हां नकली नोट आपकी जेब में नहीं जाये, इसके लिये भी आपको सतर्क रहना होगा।
यहां हम बताने जा रहे हैं तीन तरीके, जिससे आप 500 और 1000 रुपए के नोट को पहचान सकेंगे कि वह असली है या नकली। सबसे पहले हम आपको बता दें कि आरबीआई ने निम्न तीन फीचर्स के अलावा बाकी की सभी विशेषताओं को पहले के समान रखा है।
स्लाइडर में देखें नोट पहचानने के तरीके-
असली नोट में नंबर पैनल पर लिखे गये नोट के नंबर के अंकों की संख्या बायें से दायें बढ़ते क्रम में दिखेगी। पहले तीन कैरेक्टर अंग्रेजी के अक्षर व अंकों का समूह होंगे और उन तीनों का साइज बराबर होगा।
आप देखेंगे कि 500 के नोटों पर गहरे लाल रंग से कुछ रेखाएं बनी होंगी। ये रेखाएं तीन सेट में होती हैं। 2-1-2 का सेट ही असली है। यानि पहले दो लाइनें बेहद करीब, फिर एक लाइन और फिर बाकी की दो लाइनें बेहद करीब दिखाई देंगी। ये लाइनें दोनों ओर दिखती हैं।
वहीं 1000 के नोट पर पांच रेखाएं होंगी, जो चार के सेट में 1-2-2-1 के सेट में होंगी। यानि पहले एक रेखा, फिर दो बेहद करीब, फिर दो बेहर करीब और फिर एक रेखा। ये रेखाएं दाहिनी ओर कोने में बनी दिखाई देंगी। ये लाइनें दोनों ओर दिखती हैं।
500 रुपए के नोट पर आपको बायीं ओर एक गोलाकार आकार का बड़ा सा चिन्ह यानि मार्क दिखाई देगा।
1000 रुपए के नोट पर आपको बायीं ओर एक डायमंड के आकार का बड़ा सा चिन्ह यानि मार्क दिखाई देगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!