आयकर विभाग, एनएसडीएल या यूटीआर्इआर्इएसएल की वेब साइड पर जा कर यदि आप पैन कार्ड़ प्राप्त करन के लिए ऑन लाइन आवेदन करेंगे तो आपको इसका आवंटन प्राथमिकता के आधार हो जायेगा। पैन की प्रोसेसिंग फिस नोमिनेटेड क्रेडिट कार्ड़ से भेज सकते हैं। [जीवन में कब-कब पड़ सकती है वित्तीय सलाहकार की जरूरत]

Advertisement

आन लाइन पैन कार्ड के लिए आवेदन करने पर 49 ए फार्म भरना होगा। विभाग द्वारा अपूर्ण भरे हुए फार्म को स्वीकार नहीं किया जायेगा। अत: आपको सावधानी से वे सभी सूचनाएं फार्म में भरनी है, जो मांगी गर्इ है। फार्म प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisement

ऑन लाइन फार्म भरने के बाद प्रोसेसिंग फीस को ऑन लार्इन भेजनी होगी। प्रोसेसिंग फीस- डेबिट/क्रेडिट कार्ड़ द्वारा या नेट बैंकिग से भेजी जा सकती है। नेट बैंकिंग की सूची जानने के लिए यहां क्लिक करें।

पैन कार्ड की फीस

आयकर विभाग ने पैन आवेदन की प्रोसेसिंग फिस को परिवर्ततित किया है। अब फिस को 94 रुपये से बढ़ा कर 105 रुपये कर दी है।

Advertisement

यदि आप ऑन लाइन भुगतान कर रहे हैं तो बैंक आपके घर पर पैन कार्ड सुविधा उपलब्ध कराने के लिए क्रेडिट/डेबिट कार्ड और नेट बैंकिग सुविधा पर अतिरिक्त चार्ज लगायेगा।

यदि आप डेबिट कार्ड़/क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो बैंक दो प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज लगायेगा। इसके अतिरिक्त आप को घर पर पैन कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने पर जो अतिरिक्त टेक्स लगेगें, उसका चार्ज भी बैंक आपसे लेंगे।

Advertisement

दूसरी तरफ ऑन लाइन आवेदन भेज कर धर पर पैन कार्ड सुविधा उपलब्ध कराने के एवज में बैंक 4 प्रतिशत अतिरिक्त चार्जेज व सर्विस टेक्स लेगा । फार्म व प्रोसेसिंग फीस को सफलता पूर्वक ऑन लाइन भेजने के बाद कम्पयूटर स्क्रीन पर एक प्राप्ति रसीद दिखार्इ देगी, जिसे रिकार्ड के लिए सेव कर लें।

अब प्राप्ति रसीद के साथ व्यक्तिगत पहचान के दो प्रमाण, पत्ता, जन्म दिनांक आदि की सूचना ऑन लाइन आवेदन भेजने के बाद पंद्रह दिन के भीतर एनएसडीएल को पोस्ट द्वारा भेज दें। एनएसडीएल का पत्ता, जहां यह भेजा जायेगा, वह है:- एनएसडीएल इ-गोवरमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, पांचवी मंजिल, मंत्री स्टरलिंग, प्लोट न. 341 सर्वे न. 997/8, मोडल कॉलोनी, दीप बंगलो चोक के पास, पुणे- 41101।