आयकर रिटर्न भरने की बात आती है, तो ज्यादातर लोग किसी न किसी की मदद लेने के लिये इधर-उधर भटकते दिखाई देते हैं। जबकि सही मायने में देखा जाये तो आयकर की ई-फाईलिंग बेहद आसान है। सिर्फ जानकारी के अभाव की वजह से लोग इससे दूर भागते हैं। क्योंकि बहुत लोग ऐसे हैं, जिन्होंने इंकम टैक्स की वेबसाइट पर रजिस्टर तक नहीं किया है। खैर चलिये हम आपको बताते हैं कि कैसे आप आयकर विभाग की वेबसाइट पर रजिस्टर कर सकते हैं।

Advertisement

आयकर की साइट पर कैसे रजिस्टर करें-

Advertisement

Step 1- आयकर विभाग की साइट खोलें।
Step 2- Register Yourself पर क्ल‍िक करें।
Step 3- टाइप में Individual सेलेक्ट करें।
Step 4- अपना सारा विवरण जैसे पैन नंबर, ई-मेल, मोबाइल नंबर दें।
Step 5- सिक्योरिटी प्रश्न का उत्तर दें
Step 6- Continue पर क्ल‍िक करें
Step 7- अपना विवरण भरें और पासवर्ड सेट करें।
Step 8- रजिस्टर करने के बाद आपके ई-मेल पर एक एक्टीवेशन लिंक आयेगा, जिस पर क्ल‍िक करते ही आपका अकाउंट एक्टि‍व हो जायेगा।
Step 9- अपना यूज़र आईडी, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ भर कर लॉग इन पर क्ल‍िक करें।

Advertisement

रजिस्ट्रेशन होने के बाद आप आयकर रिटर्न की ई-फाइलिंग कर सकते हैं। साथ ही अपना रीफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं और अगर कोई गलती हुई है, तो उसे ठीक भी कर सकते हैं।