वायदा कारोबार वह होता है जब भविष्य की जरूरत के लिए आप ट्रैडिंग करते हैं। मान लीजिए आप खरीद कर रहे हैं तो वह उसकी कीमत देने औऱ उससे जुड़े सौदों के लिए आप पहले से ही तय कर लेते हैं। लेकिन एस्पाइयरी की तारीख आने तक आपको उस सौदे को क्लियर करना जरूरी होता है।

Advertisement

वायदा कारोबार कमोडिटी एक्सचेंज में होता है। देश में एमसीएक्स, एनसीडीईएक्स, एनएमसीई और आईसीईएक्स आदि एक्सचेंज आदि प्रमुख हैं।

Advertisement

दरअसल, कमोडिटी एक्सचेंज इंटरमीडिएट का काम करते हैं जो वायदा कारोबार के लिए एक प्लेटफॉर्म देते हैं। जिनके माध्यम से कारोबार किया जाता है। यह एक पुल का काम करते हैं।

यह एक्सचेंज भारत सरकार के तहत आने वाला वायदा बाजार के नियमन के लिए स्थापित वायदा बाजार आयोग के नियंत्रण में काम करते हैं।