यदि आप स्वास्थ्य बीमा लेने जा रहे हैं तो आपको थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है। बाजार में अभी करीब 23 स्वास्थ्य बीमा कम्पनियां काम कर रही हैं। यह सभी अपनी बीमा पॉलिसी में अलग-अलग सुविधाएं देती हैं। आपको क्या सावधानियां बरतनी हैं जानिएः

आपको पॉलिसी लेते समय यह देखने की भी जरूरत है कि स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को किस उम्र तक रिन्यू कराया जा सकता है। दरअसल बीमा कम्पनियां एक उम्र के बाद पॉलिसी रिन्यू कराने की भी छूट नहीं देतीं। जिससे आपको आगे परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Advertisement

स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेते वक्त आपको यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि जिस कम्पनी से आप पॉलिसी लेने जा रहे हैं वह आपको कितनी बीमारियों व इलाज तथा हॉस्पिटल की सुविधा देगी। हर बीमा योजना के साथ एक सूची जुड़ी होती है जिसके जरिए यह बताया जाता है कि किन-किन बीमारियों का इलाज उस योजना में शामिल नहीं है।

Advertisement

कई कम्पनियां उस बीमारी के इलाज का खर्च नहीं देती जिस बीमारी से आप पहले से पीडि़त हैं और कई कम्पनियां उन बीमारियों को कवर नहीं करतीं। इसलिए आपको यह देखने की जरूरत है कि कौन सी कम्पनी आपको आपके मुताबिक सुविधा व बीमारियों का इलाज खर्च मुहाया करा सकती हैं।

आपको यह भी देखने की जरूरत है कि जिस कम्पनी से आप स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी ले रहे हैं वह कम्पनी जिन अस्पतालों की लिस्ट आपको दिखा रही है उन अस्पतालों की लिस्ट में टॉप सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल शामिल हैं या नहीं।