क्रेडिट कार्ड खास तौर से उन लोगों के लिए जरूरी वस्तु बन चुका है, जो लोग अपने शहर से बाहर रह रहे हैं। अचानक कब कौन सी जरूरत आन पड़े कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में क्रेडिट कार्ड आपके लिए सहायक साबित हो सकता है। उसकी कीमत चुकाने के लिए आपको पर्याप्त समय मिलता है। लेकिन यदि मूल्य सही समय पर नहीं चुकाया या फिर कार्ड का बिल चुकाने में देरी की, तो यही कार्ड आपके जी का जंजाल बन जाता है। यही कारण है कि कई बार लोग इसे सरंडर कर देते हैं।
खरीददारी करने से लेकर बिल चुकाने तक इन बातों का ध्यान रखें और क्रेडिट कार्ड का मजा लें-
1 . क्रेडिट कार्ड स्वैप करने से पहले अपनी जेब और आने वाली सैलरी व खर्च को जरूर ध्यान में रखें।
2. अलग-अलग बैंको के ढेर सारे कार्ड रखने के बजाय एक या दो बैंकों के कार्ड ही इस्तेमाल करें।
3. यदि बैंक आपको क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के लिए कहता है तो बिना वजह क्रेडिट लिमिट न बढ़ायें।
4. क्रेडिट कार्ड का बिल सही समय पर भरें। एक दिन की भी देरी आप पर अतरिक्त बोझ डाल सकती है।
5. अगर आपके पास पूरे बिल भरने के पेसे नहीं हैं, तो कम से कम नूनतम राशि जरूर जमा कर दें। न्यूनतम राशि वो राशि होती है, जिसके जमा करने के बाद बैंक आपसे लेट पेमेंट चार्ज नहीं लेता है। आपको सिर्फ इंटरेस्ट रेट देना होता है।
6. जितना हो सके बकाया राशि को आगे की तारीख की तरफ न बढ़ाएं।
8. कोई भी नई खरीदारी से पहले पुराने बिल को जमा कर दें।
9. क्रेडिट कार्ड व बैंक कस्टमर केयर का नंबर हमेशा अपने मोबाइल में सेव करके रखें। यदि आपका कार्ड गुम हो जाये तो तुरंत कस्टमर केयर को कॉल करके उसे ब्लॉक करायें।
10. अपने स्टेट्मेंट के हमेशा चेक करें और यह सुनिश्चित करें की सारे ट्रान्सैक्शन सही हैं।
11. क्रेडिट कार्ड पर ऋण सीमा के साथ कई अन्य सुविधाएं जैसे यात्रा बीमा, हवाई अड्डे की सुविधाओं का मुफ्त में फायदा उठाने का मौका आदि का प्रलोभन दिया जाता है। पहले आप यह सुनिश्चित करें की वाकई आपको इनकी जरूरत हैं।
12. क्रेडिट कार्ड से नकद निकालने से बचें, क्योकि इसका इंटरेस्ट रेट काफ़ी जायद होता है, केवल आपातकालीन परस्थिति में ही नकद निकालें। उसे भी समय पर भुगतान जरूर कर दें।
More Articles
- क्रेडिट कार्ड बिल: आज है आखिरी तारीख, लेट फीस से बचना है तो अभी करें ये काम
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?