बीमा विशेषज्ञों का कहना है कि जरूरत से कम राशि का बीमा होना एक तरह से बीमा ना होने के ही समान है। अपनी आय, खर्चों, पारिवारिक जिम्मेदारियों को देखते हुए बीमा जरूर करायें। आपके आमदनी के 10 गुना अधिक पूंजी को सही सम एश्योर्ड मानकर बीमा पॉलिसी लेनी चाहिए।
बीमा विशेषज्ञ शशिकांत मौर्या के मुताबिक अच्छी साख वाली कंपनी की ऑनलाइन पॉलिसी लेने में जोखिम की संभावना कम होती है। ऑनलाइन माध्यम से पॉलिसी लेने पर आईसीआईसीआई प्रोटक्ट का प्रीमियम 5600 रुपये पड़ेगा। हालांकि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इस ऑनलाइन पॉलिसी में ग्राहक को बीमा एजेंट की सेवाएं लेने का भी विकल्प देती है।
बीमा एजेंट की सेवाएं लेने की स्थिति में प्रीमियम बढ़कर 5750 रुपये हो जाएगा लेकिन आगे चलकर क्लेम निपटारा आदि में एजेंट सहायक साबित हो सकता है। वैसे ग्राहक के क्लेम से संबंधित सभी दिक्कतों का निपटारा करने के लिए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने क्लेम एसिस्टेंस सेल बनाई हुई है।
शशिकांत मौर्या का कहना है कि निवेश और बीमा को हमेशा अलग-अलग रखें। हालांकि ग्राहक हमेशा इस बात की अपेक्षा रखते हैं कि उनकी निवेश की गई पूंजी पर उन्हें कुछ रिटर्न भी मिले। बीमाधारक को कुछ ना होने की स्थिति में टर्म प्लान में कुछ नहीं मिलता है। लेकिन शशिकांत मौर्या के अनुसार बीमा के लिए टर्म प्लान में निवेश जरूर करें और रिटर्न के लिए म्यूचुअल फंड, डेट फंड, डाकघर बचत योजना में निवेश कर सकते हैं।
शशिकांत मौर्या का कहना है कि कोटक स्मार्ट एडवांटेज प्लान काफी महंगी पॉलिसी है। इसमें बाजार के स्तरों के मुताबिक रिटर्न मिलते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!