नयी दिल्ली। जब भी आप कोई नया वाहन खरीदते हैं तो उसकी हर अच्छी बुरी चीज की जाँच परख करते हैं। नया वाहन खरीदते समय काफी दिलचस्पी के साथ पसंदीदा गाड़ी के बहुत सारे मॉडल देखतें हैं और उनमें अपने लिहाज से सबसे शानदार मॉडल खरीदते हैं। मगर एक बात जो ध्यान देने वाली है कि नये वाहन के साथ-साथ उसका बीमा करवाना भी बेहद जरूरी है। क्योंकि मोटर व्हीकल एक्ट 2019 लागू हो चुका है और इसके तहत मोटर बीमा के बगैर गाड़ी चलाने पर 2,000 रुपये का जुर्माना या/और तीन महीने की सजा है। वहीं दूसरी बार ऐसा होने पर आपको 4,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। नयी गाड़ी खरीदते समय खोजबीन करना और ऑनलाइन मिलने वाली अलग-अलग मोटर बीमा पॉलिसियों की तुलना करना अच्छा है। वहीं डीलर आमतौर पर बंडल मोटर बीमा पॉलिसी बेचते हैं, जिसमें उन सुविधाओं की कमी हो सकती है, जो आपकी गाड़ी के लिए जोखिम को बड़े लेवल पर कवर करने के लिए आवश्यक हों। हम आपको बताते हैं वे बातें जिन पर मोटर बीमा पॉलिसी खरीदते समय सोचना जरूरी है।
बाजार में होती हैं कई तरह की पॉलिसी
मोटर बीमा पॉलिसी में दो बुनियादी चीजें होती हैं। पहली थर्ड-पार्टी लायबिलिटी (टीपी), जिससे दूसरों के वाहन को हुए नुकसान की भरपाई होती है। दूसरी ओन डैमेज (ओडी), जो अपने वाहन को हुए नुकसान को कवर करती है। इनमें टीपी कवर अनिवार्य है, जबकि ओडी कवर वैकल्पिक होता है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए नए दिशानिर्देशों के लागू होने के बाद, लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस कवर लेना जरूरी हो गया है। इंश्योरेंस रेगुलेटरी ऐंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सभी बीमा कंपनियों को नयी कारों के लिए तीन साल के लॉन्ग टर्म थर्ड पार्टी का बीमा कवर देने का निर्देश दिया है, जबकि नए दोपहिया वाहनों के लिए 5 वर्षीय कवर जरूरी है।
वे पॉलिसी चुनें जिससे हो ज्यादा फायदा
नये वाहन के लिए अकसर लोग समय बचाने के लिए डीलर से ही इंश्योरेंस ले लेते हैं, मगर डीलर से इंश्योरेंस खरीदने के फायदे कम हैं। दरअसल डीलर उन कंपनियों का बीमा बेचते हैं, जिनके साथ उनका कमीशन समझौता हो। ऐसे में वे पहले अपनी कमीशन पर ध्यान देंगे। मगर आपके लिए ऐसा कवर लेना जरूरी है, जो ज्यादा से ज्यादा नुकसानों की भरपाई करे। साथ ही आप एक रेगुलर कवर के साथ ऐड-ऑन के जरिये इंजन प्रोटेक्शन कवर जैसे अन्य कवर भी ले सकते हैं। इससे आपके प्रीमियम में 20% की बढ़ोतरी संभव है, मगर यह आपके लिए अधिक फायदेमंद होगा।
यह भी पढ़ें - नए साल से फिर पड़ेगी महंगाई की मार, जानें अब क्या महंगा होगा
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान