नयी दिल्ली। लॉकडाउन के बीच ऑटो इंश्योरेंस को लेकर एक अच्छी खबर आई है। दरअसल एक बीमा कंपनी ने फ्री में अपने ग्राहकों के वाहन बीमा की अवधि की बढ़ा दी है। एको जनरल इंश्योरेंस ने मंगलवार को घोषणा की है कि कंपनी कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर अपने ग्राहकों को एक महीने का वाहन बीमा मुफ्त देगा। एको ने एक बयान जारी कर कहा है कि लोग इस समय अपने वाहनों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे एक महीने के लिए उनका बीमा बेकार रहेगा। एक ऐसे जब ग्राहकों अपनी कार या बाइक का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें समर्थन करने के लिए ऑनलाइन इंश्योरेंस प्रोवाइडर एको जनरल इंश्योरेंस ने एक महीने के लिए फ्री बीमा देने का फैसला लिया है। यह बीमा इंडस्ट्री में किसी कंपनी की तरफ से उठाया गया ऐसा पहला कदम है, जो कार और बाइक मालिकों को एक महीने का फ्री बीमा दे रहा है।
जो ग्राहक एको की ऑटो बीमा पॉलिसी को रिन्यू या पहली बार के खरीदार हैं, उन्हें केवल 12 महीनों के लिए भुगतान करना होगा और उन्हें एक महीने का एक्सटेंशन मिलेगा, वो भी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के। एको जनरल इंश्योरेंस के उत्पाद रणनीति के प्रमुख अनिमेष दास के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान अधिकांश वाहन खड़े हुए हैं और उपयोग में नहीं हैं, इसलिए हम अपने ग्राहकों की मदद करना चाहते हैं। इसी के मद्देनजर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कंपनी ग्राहकों की बीमा पॉलिसी को एक महीने तक बढ़ा कर पारदर्शी तरीके से सही काम कर कर रही है।
एको ने कहा कि इस पहल से ग्राहकों को उस महीने के लिए राहत मिलेगी, जब उनकी कार या बाइक का इस्तेमाल नहीं किया गया है। वैसे बता दें कि बीमा के मामले में सरकार पहले ही लोगों को राहत दे चुकी है। सरकार ने पहले ही थर्ड पार्टी पॉलीसियों के लिए प्रीमियम भुगतान के लिए 21 अप्रैल तक की अतिरिक्त मोहलत दे दी है। इस अवधि में लोगों का बीम भी बरकरार रहेगा। सरकार के इस फैसले को देखते हुए एको ने भी बिना किसी अतिरिक्त कीमत के थर्ड पार्टी पॉलिसी के कार्यकाल को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। इससे भी बीमा पॉलिसीधारकों को काफी राहत मिलेगी।
मौजूदा एको ग्राहकों के लिए एक महीने के लॉकडाउन एक्सटेंशन का लाभ उठाने की समय सीमा 2 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक पूरे वित्तीय वर्ष के लिए है। नए ग्राहक लॉकडाउन अवधि तक ऑटो बीमा पर एक महीने के विस्तार का लाभ उठा सकते हैं यानी 14 अप्रैल 2020 तक। गौरतलब है कि सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन के मद्देनजर सरकार ने मोटर वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस के रिन्यूअल के लिए भुगतान तिथि को 21 अप्रैल 2020 तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। ये एक ऐसा फैसला है जिससे देश के 60 करोड़ से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान