जानिए दुनिया की कौन सी तिजोरी में रखा है सबसे ज्यादा सोना
क्या आपको पता है कि दुनिया की ऐसी कौन सी तिजोरी है जहां पर सबसे ज्यादा सोना रखा है। तो आपको बताते हैं। दरअसल, यह माना जा रहा है कि केंटुकी के फोर्ट नॉक्स स्थित बुलियन डिपॉजिटरी में सोने की सबसे ज्यादा मात्रा रखी हुई है। बताया जाता है कि इस तिजोरी में 4577 मीट्रिक टन सोना रखा गया है।
मनी भास्कर की माने तो जानकारी के मुताबिक साल 1936 में अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने केंटुकी में स्थित फोर्ट नॉक्स में यूनाइटेड स्टेट्स बुलियन डिपॉजिटरी का निर्माण शुरू किया गया। अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट को यह जमीन अमेरिकी मिलिटरी ने ट्रांसफर की थी। इस तिजोरी का निर्माण दिसंबर 1936 में पूरा हुआ था।
इसके निर्माण पर उस समय 5.6 लाख अमेरिकी डॉलर का खर्च आया था। साल 1988 में इस जगह को अमेरिका के नेशनल रजिस्टर ऑफ हिस्टॉरिक प्लेसेज (ऐतिहासिक स्थानों की राष्ट्रीय सूची) में शामिल कर लिया गया था।